Skip to main content

ताजा खबर

रोहित की गैरमौजूदगी में कौन होगा भारत का टेस्ट कप्तान?? BCCI ने दे दिए संकेत

रोहित की गैरमौजूदगी में कौन होगा भारत का टेस्ट कप्तान?? BCCI ने दे दिए संकेत

Rohit Sharma & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये कहा गया था कि, वो आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। निजी कारणों के चलते हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दो मैच मिस कर सकते हैं। इसकी जानकारी रोहित ने बीसीसीआई को दे दी है।

ऐसे में हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि अगर रोहित नहीं तो कौन टीम इंडिया की कप्तानी करेगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के जहन में ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों का नाम भी है, मगर अब बीसीसीआई ने संकेत दे दिए हैं कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी कर सकता है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जयप्रीत बुमराह को बनाया गया है उपकप्तान

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ उन्होंने टीम के उप-कप्तान की भी घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा का डिप्टी चुना गया है। ऐसे में बीसीसीआई ने इसके साथ ये साफ कर दिया है कि अगर रोहित शर्मा टीम में नहीं होंगे तो कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह ही निभाएंगे।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब टीम इंडिया जाएगी तो पहले दो टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नंबर से शुरू हो रहा है। यह दौरा कई मायनों में खास होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है तब से यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 4-4 मैच की सीरीज होती थी।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...