Skip to main content

ताजा खबर

‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है, हमें जीतने का रास्ता निकालना ही होगा’ इंग्लैंड से हार के बाद कप्तान शान मसूद

‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है, हमें जीतने का रास्ता निकालना ही होगा’ इंग्लैंड से हार के बाद कप्तान शान मसूद

Shan Masood (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम की पारी और 47 रनों से करारी शिकस्त के साथ खत्म हुआ। हालांकि, पाकिस्तान ने पहली पारी में 500 से अधिक रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन फिर भी उन्हें मैच में हार का सामना करना पड़ा।

यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहला मुकाबला था, जब किसी टीम ने पहली पारी में 500 रन बनाए हों, और उसे हार का सामना करना पड़ा हो। दूसरी ओर, अब इस हार के बाद टीम के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) का बड़ा बयान सामने आया है।

शान मसूद ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच हारने के बाद, शान मसूद ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- जब आप बोर्ड पर 556 रन बनाते हैं, तो 10 विकेट के साथ उसका सपोर्ट करना और खेल को करीबी बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यह कुछ ऐसा है जो हमने नहीं किया।

अगर हम वे 10 विकेट ले लेते हैं और इंग्लैंड को अपने स्कोर के आसपास रख देते हैं, तो पांचवें दिन हमने जो 220 रन बनाए, वह उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यही सफलता कुंजी है, हमें एक टीम के रूप में चीजों पर काम करना होगा।

मसूद ने आगे कहा- मैं चाहूंगा कि टीम सुधार करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है, हमें जीतने का रास्ता निकालना ही होगा। इंग्लैंड ने हमें इस टेस्ट में रास्ता दिखाया, आपको उन्हें बहुत बड़ा श्रेय देना होगा।

हम परिणाम से दुखी हैं, एक देश के रूप में दुखी हैं, लेकिन खेल की खूबसूरती यह है कि यह आपको हमेशा एक और मौका देता है। हम सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम अपना सब कुछ देने जा रहे हैं और इसे बदलने की कोशिश करेंगे।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि जब मसूद एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ, 15 अक्टूबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मैच खेलने उतरेगी, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...