Skip to main content

ताजा खबर

“हमें कोई डर नहीं है क्योंकि…” IND vs NZ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड कप्तान टॉम लैथम की रोहित शर्मा को वार्निंग

हमें कोई डर नहीं है क्योंकि IND vs NZ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड कप्तान टॉम लैथम की रोहित शर्मा को वार्निंग

Tom Latham. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

IND vs NZ Test Series: बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लैथम को हाल ही में न्यूजीलैंड का नया पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने टिम साउदी की जगह ली है। 32 वर्षीय लैथम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ब्लैक कैप्स की अगुआई करने के लिए तैयार हैं, जो 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। वह पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड की अगुआई करेंगे।

लैथम को यह जिम्मेदारी देने का फैसला साउदी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की 2-0 की हार के बाद लिया गया है। भारत के खिलाफ आगामी सीरीज लेथम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, जिसमें तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे।

खास बात यह है कि कीवी टीम अपने स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के बिना बेंगलुरु में होने वाले शुरुआती टेस्ट में खेलेगी। विलियमसन अभी भी श्रीलंका सीरीज के दौरान लगी कमर की चोट से उबर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में कीवी टीम ने कवर के तौर पर मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया है।

IND vs NZ Head to Head Records Test: न्यूजीलैंड का भारत में रिकॉर्ड बेहद खराब 

भारत में न्यूजीलैंड का टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से खराब रहा है, 1969 और 1988 के बाद से 36 मैचों में उन्हें केवल दो जीत मिली है। वहीं, टीम का फॉर्म खराब चल रहा है, क्योंकि उन्हें श्रीलंका में 2-0 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा।

भारत के खिलाफ डर कर नहीं खेलेंगे: टॉम लैथम

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर टॉम लैथम का बड़ा बयान-

“मेरे नजरिए हम जो अच्छी चीज कर रहे हैं, उसे लगातार बरकरार रखना होगा। भारत का दौरा हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। एक बार जब हम वहां जाएंगे तो उम्मीद है कि बिना डरे खुलकर खेलेंगे और उन्हें कड़ी चुनौती पेश करेंगे। अगर हम ऐसा करने में कामयाब रहे तो उम्मीद है कि खुद को अच्छा चांस दे सकते हैं। हमने देखा है कि जिस टीम ने भारत में अटैकिंग एप्रोच के साथ खेला है, वही सफल रही हैं। हमें उनको दबाव में लाना होगा। हम चीजों के होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...