Skip to main content

ताजा खबर

बाबर को आराम की जरूरत है, अगर कोई और होता तो टीम से बाहर हो जाता- पूर्व क्रिकेटर का बयान

बाबर को आराम की जरूरत है, अगर कोई और होता तो टीम से बाहर हो जाता- पूर्व क्रिकेटर का बयान

Babar Azam (Photo Source: X)

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में बाबर आजम की खराब फॉर्म देख बासित अली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने बाबर आजम को अब आराम लेने की सलाह दी है। बाबर आजम को टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाए 18 पारियां बीत चुकी है। आखिरी बार उन्होंने दिसंबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था, उसके बाद वह अब तक एक भी बार 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह पहली पारी में 71 गेंदों पर 30 रन और दूसरी पारी में 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारने की कगार पर खड़ा है।

बाबर आजम के खराब प्रदर्शन को देखकर भड़के बासित अली

बाबर आजम के इस प्रदर्शन को देखते हुए बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “बाबर को आराम की जरूरत है। बाबर को कहना चाहिए कि मुझे आराम की जरूरत है। 18 पारियां हो गई है उसे अच्छा प्रदर्शन किए हुए। अगर कोई और खिलाड़ी खेल रहा होता, तो वह तीन मैचों के बाद टीम से बाहर हो जाता, जैसे फवाद आलम। यह कड़वा सच है। बाबर को अपना रुख कम करना चाहिए। अब यह बहुत हो गया है। पूरी दुनिया हंस रही है। क्या ऐसे खेलना चाहिए?”

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 556 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 823 रन बनाकर मेजबानों के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ा, वहीं जो रूट दोहरा शतक जड़ने में कामयाब रहे।

बासित अली ने आगे कहा कि, “मैं कहता रहा हूं कि शान सलामी बल्लेबाज हैं, उन्हें पारी की शुरुआत करनी चाहिए। लेकिन वह तीसरे नंबर पर खेले। अब क्या होगा? आप किसे बाहर करेंगे? उन्हें अपने नंबर पर खेलना चाहिए। उन्हें कप्तानी भी नहीं आती। इस क्रिकेट टीम को क्या हो गया है? यह शर्मनाक है।”

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना चुका है और वह अभी भी इंग्लैंड से 115 रन पीछे है। इंग्लैंड को जीत के लिए मात्र तीन विकेट की जरूरत है क्योंकि अबरार अहमद को बुखार के चलते अस्पताल ले जाया गया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...