Skip to main content

ताजा खबर

मुल्तान में जो रूट ने रचा इतिहास, 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मुल्तान में जो रूट ने रचा इतिहास, 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Joe Root (Photo Source: X)

इन दिनों जब भी जो रूट बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तब सभी के मन में एक ही सवाल उठता है कि, आज वो कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वे हर दिन नए-नए कीर्तिमान बनाए जा रहे हैं। मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। 1877 में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच खेला था और अब 2024 में 147 साल के बाद देश का कोई बल्लेबाज 20000 रन पूरे किए हैं।

जो रूट इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। कुछ ही साल पहले वे इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और 9 अक्टूबर को जो रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है और वे ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

यहाँ देखे:- PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा करियर का पहला तिहरा शतक,

इंग्लैंड के लिए 20000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने जो रूट

दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए, वैसे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 20 हजार रन पूरे हो गए। इंग्लैंड के लिए आज तक किसी भी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं। आपको बता दें कि,  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पुरानी टीम इंग्लैंड की ही है। जो रूट से पहले इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज एलिस्टर कुक थे, जिन्होंने 15737 रन बनाए थे।

जो रूट सबसे कम पारियों में 20 हजार रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (417 पारी) और सचिन तेंदुलकर/ब्रायन लारा (453 पारी) का नाम है। जो रूट ने रिकी पोंटिंग (464) एबी डिविलियर्स (483), जैक कैलिस (491) और राहुल द्रविड़ (492) समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

विराट कोहली ही एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर हैं, जो 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट ने हाल ही में 27000 रनों का आंकड़ा पार किया था। जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी हैं। विराट अब इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...