Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन हुए बाहर

IND vs NZ : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन हुए बाहर

New Zealand vs South Africa, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को तुरंत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से खेली जाएगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, मेहमान टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विलियमसन भारत के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि केन को गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ कमर में परेशानी हुई थी। इस कारण से उन्हें भारत रवाना होने से पहले घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

मार्क चैपमैन को किया गया शामिल

इस बीच, अनकैप्ड बल्लेबाज मार्क चैपमैन को विलियमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद टिम साउदी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स को उम्मीद है कि विलियमसन दौरे के आखिरी चरण में उपलब्ध होंगे। वेल्स ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा, हमें सलाह मिली है कि केन के लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि वह चोट को लेकर कोई जोखिम न उठाएं और आराम करें। हमें उम्मीद है कि अगर रिहैबिलिटेशन रूटीन के अनुसार होता है तो केन दौरे के आखिरी चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, हालांकि, दौरे की शुरुआत से केन का नहीं होना थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन इससे किसी और को महत्वपूर्ण सीरीज में भूमिका निभाने का मौका मिलता है।

सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...