Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर जल्द बनने वाले हैं पिता, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Axar Patel and Meha Patel. (Source – Axar Patel)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फैंस के साथ अपनी एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी मेहा पटेल इस समय प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि जल्द वे दो से तीन हो सकते हैं। अब कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

हालांकि, जो वीडियो अक्षर पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कब वे पिता बनने वाले हैं। दरअसल, अक्षर पटेल ने अपने और मेहा के परिवार के साथ एक प्रोग्राम रखा, जिसमें कई रस्में हुईं। अक्षर पटेल की पत्नी डाइटीशियन हैं। दोनों की शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी।

अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशखबरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Axar Patel (@akshar.patel)

अक्षर पटेल से जब कपिल शर्मा ने अपने शो में पूछा था कि वे जब पहली बार उनके शो पर आए थे तो सिंगल थे और जब दूसरी बार उनके शो पर आए तो शादीशुदा थे और अब तीसरी बार उनके शो पर आए हैं तो क्या खुशखबरी आने वाली है? इस पर अक्षर ने कहा था कि हां ऐसा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने खुलकर इस पर बात नहीं की थी, लेकिन फैंस के साथ अब उन्होंने इस खुशखबरी को शेयर किया है।

अक्षर पटेल के वीडियो पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ओपनर मयंक अग्रवाल की पत्नी असिता सूद ने भी कमेंट किया है। अक्षर की पोस्ट को जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, जतिन सप्रू, क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा, रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण ने भी लाइक किया है। सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी और असिता सूद ने अक्षर पटेल और मेहा को बधाई दी है।

बतौर क्रिकेटर अक्षर पटेल के लिए साल 2024 अब तक काफी अच्छा रहा है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टी-20 वर्ल्ड कप रही, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उस मैच में उन्होंने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...