Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स के टेस्ट रिप्लेसमेंट के रूप में अनदेखा किया जाने के बाद सैम करन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

BRIDGETOWN, BARBADOS – JANUARY 18: Sam Curran of England bowls during day two of the match between West Indies Board XI and England at the Three Ws Oval on January 18, 2019 in Bridgetown, Barbados. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर सैम करन इस बात से काफी निराश है कि इस गर्मी में टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया है। शानदार ऑलराउंडर के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल दौरे में उन्हें एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जिसमें सैम करन ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैम करन को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।

सैम करन ने TalkSports को बताया कि, ‘मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा। जब बेन स्टोक्स चोटिल हुए थे तो मुझे लगा था कि मेरी टेस्ट टीम में वापसी हो जाएगी। कुछ हफ्ते पहले मेरी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रोब की से मुलाकात भी हुई थी और हमारी महत्वपूर्ण चीजों को लेकर बातचीत भी हुई थी जिसमें टेस्ट टीम में मेरी वापसी भी शामिल थी।’

मैं यही दुआ करता हूं कि जल्द से जल्द मुझे टेस्ट टीम में फिर से शामिल किया जाए: सैम करन

बता दें कि, सैम करन ने अपना अंतिम टेस्ट मैच अगस्त 2021 में भारत के खिलाफ खेला था। उसके बाद से ही उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। सैम करन खुद इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें जल्द से जल्द टेस्ट टीम में शामिल किया जाए।

सैम करन ने आगे कहा कि, ‘मेरा यही लक्ष्य है कि अब मैं इंग्लैंड टीम में फिर से वापसी कर सकूं और ऐसा तभी हो सकता है जब मैं लगातार रन बनाऊं और अपनी टीम के लिए विकेट झटक सकूं। मैं बस अपनी टीम को मुकाबला जिताना चाहता हूं। मैं एशेज और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता हूं। मुझे अपने आपको साबित करना है और आने वाले कुछ महीनों में जबरदस्त प्रदर्शन करना है।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...