Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका के कोच ने की फील्डिंग, देखने को मिला गजब का नजारा

आयरलैंड के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका के कोच ने की फील्डिंग, देखने को मिला गजब का नजारा

Coach JP Duminy fielding for South Africa

हाल ही में साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले को आयरलैंड ने अपने नाम किया, लेकिन सीरीज 2-1 से साउथ अफ्रीका ने जीती। इस सीरीज का आयोजन अबू धाबी में हुआ था। सीरीज के आखिरी मैच के दौरान कुछ अलग नजारा मैदान पर देखने को मिला। दरअसल साउथ अफ्रीका की टीम के लिए टीम के बैटिंग कोच को फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।

इंटरनेशनल मैच में एक कोचिंग स्टाफ के सदस्य को फील्डिंग के लिए आना पड़ा। ऐसे में क्या नियमों का उल्लंघन हुआ है? इसके बारे में जान लीजिए। और टीम के कोच को फील्डिंग के लिए क्यों आना पड़ा ये भी हम आपको बता देते हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका की व्हाइट बॉल टीम के बैटिंग कोच जेपी डुमिनी मैदान पर नजर आए। इंटरनेशनल मैच में किसी सपोर्ट स्टाफ के सदस्य का फील्डिंग करना अपने आप में हैरानी वाली बात थी। हालांकि, ऐसा टीम को मजबूरी में करना पड़ा, लेकिन यहां नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

आखिर क्यों साउथ अफ्रीका के कोच ने की मैच में फील्डिंग?

आईसीसी के नियम कहते हैं कि अगर आपके पास अतिरिक्त फील्डिर की कमी है तो आप कोचिंग स्टाफ के सदस्य से भी इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करा सकते हैं। ऐसा ही जेपी डुमिनी ने भी किया। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में जेपी डुमिनी को फील्डिंग के लिए इसलिए आना पड़ा, क्योंकि पहले से ही उनके पास टीम में 13 प्लेयर थे। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण तो कुछ खिलाड़ी टी20 लीग में खेलने के कारण टीम से रिलीज कर दिए गए थे।

हालांकि, 13 खिलाड़ी भी साउथ अफ्रीका के लिए इस वनडे मैच के लिए काफी नहीं थे, क्योंकि अबू धाबी में बहुत गर्मी थी और ऐसे में थकान के कारण खिलाड़ी छोटे-छोटे ब्रेक ले रहे थे। आखिरी ओवर में तीन खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए। ऐसे में एक ओवर के लिए जेपी डुमिनी को फील्ड पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...