Skip to main content

ताजा खबर

“हमारे बैटर्स को पता ही नहीं है कि 180 रन बनाने कैसे हैं”- पहला टी-20 हारने के बाद बौखलाए बांग्लादेशी कप्तान

हमारे बैटर्स को पता ही नहीं है कि 180 रन बनाने कैसे हैं- पहला टी-20 हारने के बाद बौखलाए बांग्लादेशी कप्तान
Najmul Hossain Shanto (Source : Getty Image)

तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में बांग्लादेश की भारत से सात विकेट से हार के बाद, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम की कमजोरियों के बारे में खुलकर बात की, खासकर पावरप्ले ओवरों में। बांग्लादेशी टीम को मौजूदा भारत दौरे पर अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हो पाई है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीनस्वीप झेलने के बाद बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत भी निराशाजनक रही है।

बांग्लादेशी कप्तान पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के खिलाफ जीत के बाद टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश नजर आए। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेन्स में उन्होंन अपने बल्लेबाजों की जमकर क्लास भी लगाई। बांग्लादेश की टीम पूरे 20 ओवर खेल भी नहीं पाई और 19.5 ओवर में महज 127 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर 132 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

नजमुल हसन शान्तो ने लगाई बांग्लादेशी बल्लेबाजों की क्लास

बांग्लादेश कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने मैच के बाद कहा कि, ‘पावरप्ले हमारे लिए चिंता की बात है, जिस अप्रोच की हम मैच से पहले बात कर रहे थे, वह तभी सफल होगा, जब हम बैट से बेहतर शुरुआत करेंगे। हमें पहले छह ओवरों में विकेट बचाना होगा और साथ ही रन भी बनाने होंगे। क्योंकि फिर जो बैटिंग के लिए आता जाता है, उस पर बहुत ज्यादा दबाव बन जाता है। पावरप्ले में हमें संघर्ष करना पड़ा है, जो बैटर्स पावरप्ले में खेलते हैं, उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी।’

नजमुल ने कहा स्किलसेट और मानसिकता दोनों टीमों में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा, ‘मैं ये नहीं कहूंगा कि हमने बेकार क्रिकेट खेला, हम इससे बेहतर टीम हैं। इस फॉर्मेट में हमने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन मैं नहीं मानता कि हम बहुत खराब टीम हैं। मैं किसी एक खिलाड़ी के बारे में बात नहीं करूंगा, मुझे लगता है कि पूरी बैटिंग यूनिट ने अच्छा खेल नहीं दिखाया।

हमारे पास काबिलियत है, लेकिन हमें अपने स्किलसेट पर काम करना होगा। हम 10 साल से ऐसे ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमें कुछ बदलाव करने होंगे। हम 140-150 वाले विकेट पर बांग्लादेश में खेलते हैं। हमारे बैटर्स को पता ही नहीं है कि 180 रन बनाने कैसे हैं। मैं सिर्फ विकेट को दोष नहीं दूंगा, हमें स्किल्स और मानसिकता पर भी काम करना होगा।’

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...