Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सपोर्ट करने दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, वायरल हुई फोटो

Womens T20 World Cup, 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सपोर्ट करने दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, वायरल हुई फोटो

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का 7वां मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, और जीत के करीब नजर आ रही है।

दूसरी ओर, इस मैच में भारतीय पारी के दौरान स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और याॅर्कर किंग बुमराह टीम इंडिया को सपोर्ट करने दुबई पहुंचे हैं।

देखें जसप्रीत बुमराह की ये वायरल फोटो

पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 106 रनों का लक्ष्य

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 105 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 17 रन बनाए, तो मिडिल ऑर्डर में सिदरा आमीन (8), ओमैमा सोहेल (3) और आलिया रियाज (4) ने बल्लेबाजी में निराश किया। इसके अलावा कप्तान फातिमा सना भी सिर्फ 13 रन ही बना पाई। लेकिन पूर्व कप्तान निदा डार ने 28 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से पाकिस्तान इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

दूसरी ओर, मैच में भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और शुरू से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लगातार अंतराल पर विकेट निकाले। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में अरुधंती रेड्डी ने 3 तो श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना को 1-1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या भारत पाकिस्तान से मिले 106 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...