Skip to main content

ताजा खबर

Cheteshwar Pujara को नेट्स में देख फैन्स हुए खुश, पूछा- आपकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी?

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से मौका मिले या ना मिले, बल्लेबाज Cheteshwar Pujara अपनी तैयारी पूरी रखते हैं। जहां अब ये खिलाड़ी फिर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुआ नजर आएगा, उसके लिए पुजारा इन दिनों नेट्स में पसीना बहा रहे हैं और उसी से जुड़ी एक रील वीडियो भी इस बल्लेबाज ने इंस्टा पर पोस्ट की है।

हनुमा विहारी ने Cheteshwar Pujara के लिए दिया था बयान

इस साल के आखिर में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जहां इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच होंगे। वहीं पुजारा की अब टीम इंडिया में वापसी संभव नहीं लग रही है, जिसे लेकर भारतीय टीम से खेल चुके बल्लेबाज हनुमा विहारी ने एक बयान दिया है। अपने इस बयान में हनुमा विहारी ने कहा कि- आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी, साथ ही विहारी ने कहा कि- पुजारा ने पिछली दो BGT सीरीज में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी लाइन अप रीड की हड्डी होने का काम हैं।

Cheteshwar Pujara अब घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की क्लास लगाने वाले हैं

*बल्लेबाज Cheteshwar Pujara ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है।
*जिसमें ये खिलाड़ी टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आया।
*वीडियो में Goal हासिल करने वाला डायलॉग लगाया और लिखा-Persevere, Patience, Progress।
*लगाए एक के बाद एक कड़क शॉट्स, फैन्स ने पूछा- आपकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी?

नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए बल्लेबाज Cheteshwar Pujara

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

कभी-कभी इंस्टा पर स्वैग भी दिखा देता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

आखिरी बार IPL किस टीम से खेले थे पुजारा

पुजारा को काफी पहले ही टेस्ट क्रिकेट का टैग मिल गया था, जिसके बाद उनको टीम इंडिया से वाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने भारतीय टीम के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेला। ऐसे में IPL में भी टीमें उनको खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाती है, जिसके बाद वो IPL के दौरान काउंटी क्रिकेट खेलने चले जाते हैं। वैसे पुजारा ने अपना आखिरी IPL CSK टीम से खेला था, उसके बाद उनको मौका नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...