Skip to main content

ताजा खबर

Prithvi Shaw के लिए ये ट्रॉफी खास है, इन तस्वीरों में कुछ अलग ही बात है

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में वापसी के लिए Prithvi Shaw कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां वो लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं। तो दूसरी ओर मुंबई टीम ने हाल ही में Irani Cup में जीत की कहानी लिखी है, वहीं इस टीम का शॉ भी हिस्सा थे। जिसके बाद इस बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें से शॉ की एक तस्वीर को हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

कैसा रहा Prithvi Shaw का प्रदर्शन इस बार?

Irani Cup में इस बार मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया था, इस दौरान Prithvi Shaw का भी बल्ला चला था। जहां मुंबई से खेलते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शॉ ने पहली पारी में 4 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में उनका बल्ला बोला था। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 76 रनों की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में योगदान दिया था। इस दौरान रहाणे ने 97 तो जुरेल ने 93 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रनों की पारी खेली थी।

Prithvi Shaw की एक तस्वीर ने सनसनी मचा दी इंटरनेट पर

*Irani Cup की ट्रॉफी के साथ Prithvi Shaw ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*इन तस्वीरों में बल्लेबाज शॉ के साथ मैदान पर नजर आए टीम के साथी खिलाड़ी भी।
*लेकिन इस बीच पोस्ट से शॉ की एक तस्वीर सबसे ज्यादा ही वायरल हो रही इंस्टा पर।
*जहां शॉ ने Irani Cup की ट्रॉफी के साथ लेटकर ये तस्वीर में क्लिक कराई है।

ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है Prithvi Shaw का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

एक नजर डालते हैं कप्तान रहाणे के पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

काउंटी क्रिकेट में भी चला था शॉ का बल्ला

इस साल भी शॉ इंग्लैंड गए थे काउंटी क्रिकेट खेलने, इस दौरान बल्लेबाज गजब की लय में नजर आया था 22 गज पर। जहां शॉ ने वनडे कप में बैक टू बैक अर्धशतक लगाए थे और खुद को साबित किया था, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वो इतना कमाल नहीं कर पाए। वैसे शॉ ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उसके बाद उनकी एक बार फिर से टीम में वापसी हुई थी न्यूजीलैंड के खिलाफ लेकिन इस सीरीज में उनको एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...