Skip to main content

ताजा खबर

Video: आशा सोभना ने महिला T20 विश्व कप में विकेट लेकर की आर्सेनल स्टार Leandro Trossard की नकल

Video: आशा सोभना ने महिला T20 विश्व कप में विकेट लेकर की आर्सेनल स्टार Leandro Trossard की नकल

Asha Sobhana (Source X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही भारतीय टीम पर भारी पड़ी। भारतीय टीम यह मैच 58 रनों से हार गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। आशा शोभना ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 22 रन दिये और एक विकेट लिया। वहीं, आशा ने भारतीय गेंदबाजी इकाई में सबसे कम रन दिए। भारत के लिए रेणुका सिंह ने चार ओवर में 27 रन दिए और दो विकेट लिए. इसके अलावा अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 28 रन दिए और एक विकेट लिया।

आशा शोभना ने विकेट का मनाया शानदार जश्न

जॉर्जिया प्लिमर ने आशा शोभना की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन, उनका शॉट कनेक्ट नहीं हो पाया और वह स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 23गेंदों में 34 रन बनाए थे और काफी घातक साबित हो रही थी, लेकिन आशा शोभना ने उन्हें अपना शिकार बनाया और टीम को बड़ा विकेट दिलाया।

जैसे ही कैच पूरा हुआ, टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया कि शोभना ने अपने विकेट का जश्न मनाया जो कि लोकप्रिय आर्सेनल क्लब के फुटबॉलर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड से जुड़ा था।

देखें वीडियो: Trossard celebration of Asha Sobhana

ट्रॉसार्ड मेरे एमएस धोनी हैं: शोभना

आशा शोभना पहले भी आर्सेनल फुटबॉल स्टार की कट्टर फैन रही हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इस स्टार स्पिनर ने एक बार उनकी तुलना किसी और से नहीं बल्कि भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी से की थी। ट्रॉसर्ड के प्रति उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए, प्रीमियर लीग इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल ने फुटबॉल और क्रिकेट के प्रति उनके प्यार को दर्शाते हुए यह एक वीडियो पोस्ट करने का फैसला किया था।

शोभना ने वीडियो में कहा, “ट्रोसार्ड एक फिनिशर के रूप में आएंगे। वह मेरे एमएस धोनी हैं, आकर खेल खत्म करेंगे। उन्होंने कई बार महत्वपूर्ण गोल किए हैं और हमें मैच जिताए हैं।”

আরো ताजा खबर

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...