Skip to main content

ताजा खबर

Nandre Burger आयरलैंड के खिलाफ बीच वनडे सीरीज और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Nandre Burger (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका इस वक्त आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार, 4 अक्टूबर को अबू धाबी में खेला जा रहा है। इस बीच, साउथ अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) चोटिल होकर आयरलैंड के खिलाफ बीच वनडे सीरीज और आगामी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बर्गर को कौन रिप्लेस करेगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बोर्ड ने साफ कह दिया है कि वह जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा।

Nandre Burger को कमर में लगी है चोट

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच शुरू होने से पहले आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,

साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) कमर में तनाव की वजह से आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे मैचों और बांग्लादेश के आगामी टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं। 29 वर्षीय नांद्रे को पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ महसूस हुई और बाद में स्कैन से पता चला कि उन्हें चोट लगी है। वह घर लौटेंगे और आगे की जांच करवाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Proteas Men’s fast bowler Nandre Burger has been ruled out of the remainder of the One-Day International (ODI) series against Ireland and the upcoming Test tour of Bangladesh due to a lumbar stress reaction.

The 29-year-old experienced discomfort in his lower back, and… pic.twitter.com/KWRmNE8l7v

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 4, 2024

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के जारी सायकल में साउथ अफ्रीका को अभी 6 टेस्ट मैच खेलने हैं। टीम को फाइनल की दावेदारी ठोकने के लिए 6 में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे।

दूसरा वनडे नहीं खेल रहे हैं टोनी डी जोरजी

साउथ अफ्रीका के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी दाएं घुटने में लगी चोट के चलते आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं। काइल वेर्रेने ने प्लेइंग 11 में उन्हें रिप्लेस किया है। बता दें, पहले वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त डी जोरजी को घुटने में चोट लगी थी।

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...