Skip to main content

ताजा खबर

“स्कोरकार्ड देखो, इसमें कोई सरप्राईज है क्या?”- महिला टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 3 को लेकर बोले अमोल मजूमदार

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है और भारतीय टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलना है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच से एक दिन पहले कहा कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप के लिए कड़ी मेहनत की है और इसका रिजल्ट हमें मैदान पर देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्म-अप मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की। भारत ने पहले वार्म अप मैच वेस्टइंडीज को 20 रनों से हराया, फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रनों से जीत दर्ज की। महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बात को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि भारतीय टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा। इसको लेकर हेड कोच अमोल मजूमदार ने इसको लेकर साफ शब्दों में जवाब दिया है।

क्रिकइंफो के मुताबिक मजूमदार ने कहा कि, ‘सिर्फ वॉर्म-अप गेम्स में ही नहीं, हम इस पर फैसला भारत में ही ले चुके थे, वर्ल्ड कप से पहले भारत में जो कैम्प्स लगे थे, उसमें यह फैसला ले लिया गया था। ये वॉर्म-अप मैच हमारे लिए स्टैंप जैसे थे, अगर आप जाकर स्कोरकार्ड देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा। इसमें कोई सरप्राइज है क्या? नहीं, अगर आप गेस कर सकते हैं, आप जाइये स्कोरकार्ड देखिए और आपको समझ आ जाएगा।’

कोच मजूमदार का मानना है कि हरमनप्रीत इस बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी संभालेंगी और उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से पार पाना होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन टीमों के खिलाफ हरमनप्रीत नंबर 3 पर खेलते हुए किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...