Skip to main content

ताजा खबर

KBC में पूछा गया 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर एक सवाल, कंटेस्टेंट को लेनी पड़ी लाइफ्लाइन

KBC में पूछा गया 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर एक सवाल कंटेस्टेंट को लेनी पड़ी लाइफ्लाइन

Australia vs India. (Photo by Bradley Kanaris/Getty Images)

मशहूर भारतीय टेलीविज़न क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 2020-2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। यह एपिसोड गुरुवार, 3 अक्टूबर को प्रसारित हुआ।

शो के मेजबान, महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर देने को कहा:

“इस छवि में दिखाई गई पुस्तक 2021 में किस देश में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बारे में है”

उपरोक्त प्रश्न के विकल्प थे:

A. दक्षिण अफ्रीका

B. इंग्लैंड

C. ऑस्ट्रेलिया

D. पाकिस्तान

उपरोक्त प्रश्न का सही उत्तर ऑस्ट्रेलिया है। भरत सुंदरसन और गौरव जोशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘द मिरेकल मेकर्स – इंडियन क्रिकेट्स ग्रेटेस्ट एपिक’ 2020-2021 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की फेमस जीत के बारे में थी। 1-0 से पिछड़ने के बाद भारत ने वापसी की और चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली थी।

अजिंक्य रहाणे की टीम ने गाबा में आखिरी टेस्ट जीतकर इस मैदान पर टेस्ट जीतने वाली पहली मेहमान टीम बन गई थी। 32 साल में कोई भी टीम ऐसा करने में कामयाब नहीं रही थी।

यहसवाल 40,000 रुपयों के लिए था। कंटेस्टेंट ने डबल डिप लाइफ्लाइन का इस्तेमाल कर सवाल का सही जवाब दिया। हाल ही के कुछ सालों में हमने देखा है कि इस शो में क्रिकेट से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक खेली जाएगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस साल के आखिर में 16वीं बार खेली जाएगी। दोनों टीमें 22-26 नवंबर तक पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। डे-नाइट टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। यह सीरीज अगले साल 3-7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में नए साल के टेस्ट के साथ समाप्त होगी।

टीम इंडिया ने पिछले चार संस्करणों में जीत हासिल करते हुए इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने पास रखा है। यह सीरीज दोनों पक्षों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंक भी दांव पर लगे हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...