Skip to main content

ताजा खबर

उस्मान कादिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, पाकिस्तान के लिए खेला था सिर्फ 1 वनडे मैच 

Usman Qadir and Babar Azam. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज और पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर (Usman Qadir) ने आज 3 अक्टूबर, गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि क्रिकेटर ने पाकिस्तान के लिए सिर्फ 1 वनडे मैच और 25 टी20 मैच खेले हैं।

खिलाड़ी ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। लेकिन वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलना जारी रखेंगे। पीसीएल के अलावा बिग बैश लीग में उस्मान ब्रिसबेन हीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में उस्मान ने साथी खिलाड़ी, कोच और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शुक्रिया किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर इस पोस्ट में उस्मान ने लिखा-

आज, मैं पाकिस्तान क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं, और जैसा कि मैं इस अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करता हूं, मैं अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत सम्मान की बात है।

मैं अपने कोचों और टीम साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं, जो हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं। अविस्मरणीय जीतों से लेकर उन चुनौतियों तक जिनका हमने साथ मिलकर सामना किया, हर पल ने मेरे करियर को आकार दिया है और मेरे जीवन को समृद्ध बनाया है।

देखें उस्मान कादिर की यह सोशल मीडिया पोस्ट

pic.twitter.com/fijIPzzKqs

— Usman Qadir (@Qadircricketer) October 3, 2024

उस्मान कादिर के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको उस्मान कादिर के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो यह बहुत ही ज्यादा छोटा रहा। उस्मान ने साल 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया, तो वहीं पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच खेला।

उस्मान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 1 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उस्मान ने वनडे में एक विकेट, तो टी20 में 31 विकेट अपने नाम किए थे। टी20 में उनकी औसत 18.48 और इकाॅनमी 7.96 की रही।

আরো ताजा खबर

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में डेविड वॉर्नर ने कबूला अपना जुर्म! हो सकती है जेल की सजा

David Warner Faces Up to 9 Months Prison After Pleading Guilty to Drink-Driving (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सिडनी की...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...