Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Rankings में यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग, जाने किस नंबर पर पहुंचे?

ICC Test Rankings में यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग जाने किस नंबर पर पहुंचे

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आज 2 अक्टूबर, बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि अब जायसवाल टाॅप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जायसवाल को बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है।

गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट मैच के बाद जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 5वें नंबर पर थे, लेकिन कानपुर टेस्ट मैच में 51 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद, अब वह ताजा जारी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जायसवाल की यह करियर बेस्ट रैंकिंग है और उनके इस समय 792 रेटिंग पाॅइंट है, जो किसी भी भारतीय की इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा है।

जायसवाल से आगे पहले नंबर पर 899 रेटिंग पाॅइंट के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और दूसरे नंबर पर 829 रेटिंग पाॅइंट के साथ केन विलियमसन मौजूद हैं। जायसवाल के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में छठे और विकेटकीपर ऋषभ पंत 9वें स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा टाॅप 10 से बाहर होने के बाद, पांच स्थान नीचे गिरकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं, तो वहीं 16वें नंबर पर शुभमन गिल मौजूद हैं।

जायसवाल के लिए साल 2024 अब तक रहा है शानदार

बता दें कि अभी तक साल 2024 टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के लिए शानदार रहा है। सलामी बल्लेबाज ने अभी तक टीम इंडिया के लिए खेले गए 8 मैचों में 66.35 की शानदार औसत से कुल 929 रन बनाए हैं। तो वहीं कुछ ऐसे ही प्रदर्शन को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दोहराना चाहेंगे।

कानपुर टेस्ट मैच को जीतने के बाद जायसवाल ने कहा- मुझे लगता है कि मैं बस यही सोच रहा था कि मैं अपनी टीम के लिए क्या कर सकता हूं। चेन्नई में स्थिति अलग थी और यहां (कानपुर) अलग। मैं बस वह करने की कोशिश कर रहा था, जो मुझे अपनी टीम के लिए करना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा था। हर पारी महत्वपूर्ण है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और उसी तरीके से तैयारी करता हूं।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...