Skip to main content

ताजा खबर

“कोहली और रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं, लेकिन यह दो खिलाड़ी ले सकते हैं जगह” : हरभजन सिंह 

कोहली और रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं लेकिन यह दो खिलाड़ी ले सकते हैं जगह हरभजन सिंह

Harbhajan Singh, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

Harbhajan Singh Exclusive: टीम इंडिया के पूर्व और जाने-मानें क्रिकेटर हरभजन सिंह फिलहाल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। CricTracker को दिए अपने खास इंटरव्यू में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली से लेकर जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है जिसे करोड़ों लोग पूछ रहे हैं।

इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया की रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह, टी20 क्रिकेट में कौन से दो खिलाड़ी ले सकते हैं। इसपर उन्होंने अपना बयान देने हुए बताया कि Rohit Sharma और Virat Kohli जैसे बड़े प्लेयर की जगह लेना आसान नहीं है। उसके बाद उन्होंने कहा कि, हम यशस्वी जायसवाल को भविष्य में रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में देख सकते हैं, और रियान पराग संभावित रूप से टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर को मजबूत करेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं: हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह से रोहित शर्मा और कोहली पर पूछा गया प्रश्न:  हाल ही में टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत को जीत मिली है और विराट कोहली और रोहित दोनों अब टी20 क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, आपको क्या लगता है कि टी20 फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में इन दिग्गजों की जगह कौन ले सकता है?

हरभजन सिंह का जवाब: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की जगह लेना आसान काम नहीं होगा। हालांकि, भविष्य में हम यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को रोहित की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में कदम रखते हुए देख सकते हैं। और रियान पराग संभावित रूप से मध्य क्रम में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।”

टेस्ट और वनडे में एक्टिव हैं विराट और रोहित

गौरतलब है कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। सूर्यकुमार यादव ने फिर रोहित शर्मा की जगह टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभाली हुई है और अच्छे परिणाम दे रहे हैं। वहीं, रोहित वनडे और टेस्ट में टीम के कप्तान हैं। कोहली की बात करें तो वह टेस्ट और वनडे में एक्टिव हैं।

আরো ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...