Skip to main content

ताजा खबर

तुषार देशपांडे की लंदन में एंकल की हुई सफल सर्जरी, पढ़ें बड़ी खबर 

तुषार देशपांडे की लंदन में एंकल की हुई सफल सर्जरी पढ़ें बड़ी खबर

Tushar Deshpande (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) की लंदन में एंकल की सफल सर्जरी हो गई है। बता दें कि क्रिकेटर ने इस बात की जानकारी आज 1 अक्टूबर, मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

गौरतलब है कि एंकल की चोट की वजह से तुषार ने ईरानी कप के लिए चुनी गई मुंबई क्रिकेट टीम से नाम वापिस ले लिया था। वह आखिरी बार भारत की इस साल जिम्बाब्वे दौरे पर हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

एंकल की सफल सर्जरी को लेकर तुषार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- यह पोस्ट मेरी टखने की सर्जरी के बारे में अपडेट के रूप में आई है, जो कल हुई थी और यह बहुत अच्छी रही। यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि मैं काफी समय से इससे जूझ रहा था।

मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी फैंस का मेरे प्रति दिखाई गई शुभकामनाओं, प्यार और विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। यहां, मैं पहले से बेहतर ठीक होने और मजबूत होकर वापस आने के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं।

देखें तुषार देशपांडे की यह पोस्ट

तो वहीं रणजी ट्राॅफी 2024-25 में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने कुल पांच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.86 की शानदार औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई रणजी खिताब जीतने में सफल रही थी।

जिम्बाब्वे दौरे पर किया था तुषार ने डेब्यू

गौरतलब है कि तुषार का डेब्यू इस साल भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान देखने को मिला था। इस दौरे पर खेले गए दो टी20 मैचों में उन्होंने 28 की औसत और 9.33 की इकाॅनमी से कुल 2 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं गत आईपीएल सीजन में उन्होंने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले गए 13 मैचों में 8.83 की इकाॅनमी रेट से कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...