Skip to main content

ताजा खबर

विराट और बाबर की तुलना की ही नहीं जा सकती है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी…: जहीर अब्बास ने किया हैरतअंगेज खुलासा

विराट और बाबर की तुलना की ही नहीं जा सकती है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी…: जहीर अब्बास ने किया हैरतअंगेज खुलासा

Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)

पूर्व खिलाड़ी जहीर अब्बास ने कहा है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की ही नहीं जा सकती है क्योंकि भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज पाकिस्तानी खिलाड़ी से काफी आगे हैं। बता दें कि, विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत बाबर आजम से काफी पहले कर दी थी लेकिन इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस के बीच इस चीज को लेकर हमेशा ही भिड़ंत होती रहती है कि कौन बेहतर बल्लेबाज है।

ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो विराट कोहली ने बनाए और तोड़े हैं। विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 27000 से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें 80 शतक शामिल है। वहीं बाबर आजम ने अभी तक 31 शतक बनाए हैं और वो 14000 रन के करीब है। विराट कोहली ने 2023 में 66 के ऊपर के औसत से रन बनाए थे जबकि बाबर आजम का औसत 40 के नीचे था।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक बातचीत के दौरान जहीर अब्बास ने कहा कि, ‘इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तुलना करना बेकार की बात है। विराट कोहली हर मैच में रन बनाते हैं जबकि बाबर आजम किसी भी मैच में रन नहीं बनाते हैं तो इन दोनों की तुलना कैसे की जा सकती है? जो इंसान रन बनाता है वो ज्यादा बेहतर खिलाड़ी होता है।

बाबर आजम को टीम से हटा देना चाहिए अगर वो रन नहीं बना रहे हैं तो। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो हमारे अहम बल्लेबाज हैं और अगर वो ही बड़ा स्कोर नहीं बना रहे हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया

बता दें कि, टीम इंडिया ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया। भले ही विराट कोहली इस मैच में बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है।

बाबर आजम की बात की जाए तो पिछले काफी समय से उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए देखा नहीं गया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसे उन्होंने 2-0 से अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...