Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित का मैसेज बहुत साफ था कि इससे फर्क नहीं पड़ता अगर हम आउट हो जाते हैं”- केएल राहुल

रोहित का मैसेज बहुत साफ था कि इससे फर्क नहीं पड़ता अगर हम आउट हो जाते हैं- केएल राहुल

KL Rahul (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कानपूर में खेला जा रहा है। इस वक्त मुकाबले के पांचवें दिन का खेल जारी है। इस बीच पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल ने बताया कि मैच के चौथे दिन कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को क्या मैसेज दिया था। कानपुर टेस्ट में पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हो पाया था, जबकि दूसरा और तीसरा दिन बारिश में पूरी तरह से धुल गया था।

इसके बाद महज दो दिन का खेल बचा था। बांग्लादेश ने पहले दिन खेल रुकने तक तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। भारत ने चौथे दिन पहले तो बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया और फिर 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रनों पर पारी घोषित कर दी।

केएल राहुल ने बताया रोहित शर्मा के मैसेज के बारे में

पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले केएल राहुल ने जियो सिनेमा पर कहा, ‘मैसेज बिल्कुल साफ था, हम मौसम की वजह से काफी समय गंवा चुके थे, लेकिन हम देखना चाहते थे कि बचे हुए टाइम में क्या किया जा सकता है। हमने कुछ विकेट जल्द गंवाए, लेकिन क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा का मैसेज बहुत साफ था कि इससे फर्क नहीं पड़ता अगर हम आउट हो जाते हैं, तो हमने वही करने की कोशिश की।’

आपको बता दें कि कानपूर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने कानपुर टेस्ट में किसी टीम द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72 रन ठोके, वहीं दूसरे बेस्ट स्कोरर केएल राहुल रहे, जिन्होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए।

विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, तो वहीं शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए। WTC फाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए इस मैच का रिजल्ट बहुत अहमियत रखता है क्योंकि अगर टीम इंडिया यह टेस्ट मैच जीत जाती है, तो उन्हें बचे हुए अपने आठ टेस्ट मैचों में से तीन टेस्ट जीतने होंगे, जिससे उसका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल का टिकट लगभग पक्का हो सकता है।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...