Skip to main content

ताजा खबर

कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीकरण करेगा UPCA, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पुष्टि

कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीकरण करेगा UPCA बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पुष्टि

Rajiv Shukla (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मेंबर राजीव शुक्ला ने आज 30 सितंबर, सोमवार को घोषणा की है, कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम का जल्द ही नवीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है।

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। लेकिन बारिश और स्टेडियम में मौजूद आधुनिक सुविधाओं की कमी की वजह से, मुकाबले का दूसरे और तीसरे दिन का खेल, एक भी ओवर फेंके बिना समाप्त कर दिया गया था।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश बंद होने के बाद, खेल को दोबारा जल्द से जल्द शुरू कराने वाले संसाधनों में कमी देखी गई। इसके बाद मैदान पर टेस्ट मैच कराने को लेकर बीसीसीआई की क्रिकेट जगत में काफी किरकिरी हुई। लेकिन अब मसले को लेकर एपेक्स क्रिकेट बोर्ड एक्शन में नजर आ रहा है, और बहुत ही जल्द क्रिकेट फैंस को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में नवीकरण का काम देखने को मिल सकता है।

राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के इतर राजीव शुक्ला ने कहा- कभी-कभी ऐसा होता है। हालांकि हम सभी भगवान इंद्र से प्रार्थना करते हैं कि बारिश न हो, लेकिन, आप जानते हैं, ऐसा होता है। और यह पूरी दुनिया में होता है, तो जो चीज प्रकृति के हाथ में है उसके लिए बेवजह कानपुर और ग्रीन पार्क को क्यों दोषी ठहराया जा रहा है।

शुक्ला ने आगे कहा- आज मेरी प्रशासन से चर्चा हुई कि कैसे हम ऐसा सिस्टम विकसित करें, जिससे बरसात का पानी तुरंत सोख लिया जाए। यहां (ग्रीन पार्क) आने के तुरंत बाद, मैंने अधिकारियों के साथ चर्चा की और वे भी एकमत हैं। मुझे लगता है कि हम जल्द ही यहां की स्थितियों में सुधार करने में सक्षम होंगे।

हमें मैदान की स्थिति सुधारने के लिए कुछ समय मिलेगा और उस काम में तेजी लाई जाएगी। जैसे ही मैं यहां आया, मेरी सरकारी अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा हुई क्योंकि यह स्टेडियम राज्य सरकार का है। हम उनसे सहमत हैं।

यह भी पढ़े:- IND vs BAN: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकाॅर्ड बनाया, पढ़ें बड़ी खबर 

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...