Skip to main content

ताजा खबर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) में खेलते हुए नजर आएंगे महान सचिन तेंदुलकर, तो गावस्कर निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग IML में खेलते हुए नजर आएंगे महान सचिन तेंदुलकर तो गावस्कर निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

Sachin Tendulkar. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के आगामी डेब्यू सीजन में क्रिकेट के भगवान और पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एक्शन में नजर आएंगे। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला सीजन साल के अंत में शुरू होगा।

पहले सीजन में कुल 6 टीमें भाग लेती हुई नजर आएगी, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट को शुरू करने का आयडिया सचिन और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के दिमाग की उपज है। गावस्कर को टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

टूर्नामेंट को भारत की लीडिंग स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी PMG Sports and SPORTFIVE के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सचिन तेदुंलकर के अलावा टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बड़े क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

टूर्नामेंट के आगामी सीजन को लेकर कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा- टी20 क्रिकेट का उदय उस खेल के जादू को फिर से जीने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है जिसे हम पसंद करते हैं। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग फैंस को उन दिग्गजों के करीब लाएगी जिनकी वे वर्षों से प्रशंसा करते आए हैं।

फैंस को अपने पसंदीदा खिला़ियों को एक बार फिर से एक्शन में देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह एक टूर्नामेंट से कहीं ज्यादा पुरानी यादों का एक सेलेब्रेशन है। हम सभी को इस रोमांचक जर्नी में साथ मिलकर, नई यादें बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने टूर्नामेंट को लेकर कहा- क्रिकेट की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में बढ़ती जा रही है। पिछले दशक में, टी20 क्रिकेट ने इसे अपनाने में तेजी लाई है और नए फैंस को इस खेल की ओर आकर्षित किया है। खिलाड़ी कभी भी दिल से रिटायर नहीं होते हैं और उनके भीतर प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति मैदान पर वापस आने के मौके का इंतजार करती है।

हमने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की कल्पना उत्साही फैंस और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों के मिलन स्थल के रूप में की है। मुझे यकीन है कि भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी लय में लौट आएंगे और कड़ी तैयारी करेंगे। जब हम अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो हम सभी हाई क्वालिटी वाली क्रिकेट खेलना चाहते हैं और जीतने की कोशिश करना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...