Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ टी20 सीरीज में ओपन कराना चाहिए: सबा करीम

IND vs BAN: रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ टी20 सीरीज में ओपन कराना चाहिए: सबा करीम

Rinku Singh. (Image Source: BCCI)

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है जिनका प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन रहा है। पूर्व खिलाड़ी सबा करीम के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कराना चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक रिंकू सिंह आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के ऊपर से भी दबाव हटा सकते हैं। यही नहीं इससे अभिषेक शर्मा का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा और दोनों ही खिलाड़ी साथ में टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। सबा करीम ने यह बयान भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जिओसिनेमा पर दिया।

सबा करीम ने कहा कि, ‘ऐसा हो सकता है कि रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करते हुए नजर आए। अभी तक रिंकू सिंह को जो भी मौके दिए गए हैं हमने उन्हें नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने को नहीं मिली है। मैं आपको बता दूं कि रिंकू सिंह कंप्लीट खिलाड़ी हैं।

अगर उन्हें और भी मौके मिलेंगे और बेहतरीन बल्लेबाज़ अगर और भी गेंदें खेलेंगे तो इससे उनकी टीम को ही फायदा होगा। इसीलिए यह मजबूत कॉन्बिनेशन हम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में देख सकते हैं।’

6 अक्टूबर से शुरू हो रही है टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज

बता दें कि, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा जबकि दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

सबा करीम का यह भी मानना है कि रिंकू सिंह को अगर उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में प्रमोशन मिला तो वो टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं और खेल को पूरी तरह से मेजबान की ओर ला सकते है।

बांग्लादेश के खिलाफ यह रहा टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...