Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से सीरीज हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उथल-पुथल; सभी टीमें हैरान

SL vs NZ (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज के दोनों मैचों में श्रीलंका का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त लेने वाली श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 1 पारी और 154 रनों से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका सीरीज तो जीत गई ही, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल का समीकरण भी बदल गया है। श्रीलंका 2-0 की जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ चुकी है।

इस सूची में भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 62.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड को हराने वाली श्रीलंकाई टीम 55.56 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की कड़ी टक्कर है।

न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है

इस दौरे पर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम 42.85 फीसदी की जीत के औसत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी।

लेकिन इस मैच में हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। अब इस टीम का औसत 37.5 पर पहुंच गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय टीम से दो-दो हाथ करती नजर आएगी। 

न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल हेडर मैच खेलेगी। अगर श्रीलंका इन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है और सीरीज जीत जाती है तो श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। इससे ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है।

WTC 2023-25 Standings, SL vs NZ के दूसरे टेस्ट मैच के बाद

टीम
मैच
जीत
हार
ड्रा
जीत प्रतिशत
पॉइंट्स
India (भारत)
10
7
2
1
71.67
86
Australia (ऑस्ट्रेलिया)
12
8
3
1
62.50
90
Sri Lanka (श्रीलंका)
9
5
4
0
55.56
60
England (इंग्लैंड)
16
8
7
1
42.19
81
Bangladesh (बांग्लादेश)
7
3
4
0
39.29
33
South Africa (साउथ अफ्रीका)
6
2
3
1
38.89
28
New Zealand (न्यूजीलैंड)
8
3
5
0
37.50
36
Pakistan (पाकिस्तान)
7
2
5
0
19.05
16
West Indies (वेस्टइंडीज)
9
1
6
2
18.52
20

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...