Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने बनाया मिचेल स्टार्क का कचुंबर, 1 ओवर में ठोके 24 रन; वायरल हुआ वीडियो

रोहित शर्मा के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने बनाया मिचेल स्टार्क का कचुंबर 1 ओवर में ठोके 24 रन वायरल हुआ वीडियो

Livingstone vs Starc (Source X)

ENG vs AUS Liam Livingstone hits 28 runs in one over of Mitchell Starc, video goes viral: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को 186 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी का आखिरी ओवर मैच का सबसे रोमांचक था, जिसमें लियाम लिविंगस्टोन ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 6 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके साथ ही स्टार्क ने वनडे क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लिविंगस्टोन ने स्टार्क के ओवर में लगाए 4 छक्के और एक चौका 

पारी का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मिचेल स्टार्क को सौंपी, जिसकी पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर स्टार्क ने एक भी रन नहीं दिया।

लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग की ओर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद फुलटॉस थी, जिसे लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑफ की ओर फिर से छक्के के लिए भेज दिया।

पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चौका लगाया। इस तरह इस ओवर में कुल 28 रन बने। यह न सिर्फ मिचेल स्टार्क के वनडे करियर का अब तक का सबसे महंगा ओवर था, बल्कि वनडे इतिहास में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का भी यह सबसे महंगा ओवर था। इस मैच में मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी बेहद खराब रही। जिसमें उन्होंने 8 ओवर में कुल 70 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट लेने में असफल रहे।

देखें वीडियो:

रोहित शर्मा ने जड़े थे 29 रन 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थी उस समय रोहित शर्मा ने इसी तरह स्टार्क पर हमला बोला था और 1 ओवर में 29 रन जड़े थे।

আরো ताजा खबर

WPL 2026: यूपी वाॅरियर्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में बनाई जगह

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का आखिरी लीग मैच आज 1 फरवरी, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और...

जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक सीरीज का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि जोस बटलर के करियर का ऐतिहासिक...

बड़ी खबर! भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करेगा पाकिस्तान

Pakistan (Image Credit- Twitter X) 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही...

ICC Under 19 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से दी करारी शिकस्त

India Pakistan (Image credit Twitter – X) आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स ग्रुप-2 में भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय...