Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 27, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

LLC 2024, Hardik Pandya, Angelo Mathews, Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

1. LLC 2024: साउदर्न सुपर स्टार्स ने टूर्नामेंट में लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात ग्रेट्स को 8 विकेट से रौंदा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के जारी तीसरे सीजन का छठा मैच आज 26 सितंबर, गुरुवार को साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स (Southern Super Stars vs Gujarat Greats) के बीच खेला गया। साउदर्न सुपर ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साउदर्न के सामने 124 रनों का आसान टारगेट रखा, जिसे टीम ने 2 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।

2. भारत का दौरा इन दिनों सबसे कठिन, घरेलू मैदान पर उसको हराना बहुत मुश्किल: शाकिब अल हसन

भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने बड़ा बयान दिया है। शाकिब का कहना है कि इन दिनों भारत का दौरा सबसे कठिन दौरा है। साथ ही टीम इंडिया को घर पर हराना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

3. BGT 2024 में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी: हनुमा विहारी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हनुमा विहारी के मुताबिक आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी। उनके मुताबिक पिछली दो सीरीज में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप के रीड की हड्डी रहे हैं।

4. Angelo Mathews ने श्रीलंका के लिए रचा इतिहास, इस खास रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ) के बीच आज 26 सितंबर, गुरुवार से जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। एंजेलो मैथ्यूज का श्रीलंका के लिए घर पर तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर खेला गया, कुल 200वां मैच था। वह घर पर 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले अब दुनिया के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि श्रीलंका के कुल तीसरे। मैथ्यूज से पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने (249) और कुमार संगाकारा (235) ने घर पर 200 से ज्यादा मैच तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर खेले हैं।

5. IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB में जाने की फर्जी खबरों की निंदा की, झूठी खबर फैलाने वाले को लताड़ा

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) टीम में जाने की खबरों की निंदा की है। साथ ही यह खबर फैलने वाले एक सोशल मीडिया यूजर को जमकर फटकार भी लगाई है। हाल में ही Rajiv1841 नाम के एक एक्स यूजर ने एक पोस्ट में लिखा कि ऋषभ पंत ने हाल में ही अपने मैनेजर के माध्यम से RCB में वहां कप्तानी की खाली जगह को लेने की उम्मीद थी, लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने इसके लिए मना कर दिया। विराट भारतीय टीम के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) में भी अपनी राजनीतिक रणनीति के कारण, पंत को आरसीबी में नहीं चाहते हैं।

6. Kamindu Mendis ने रचा इतिहास, पहले 8 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 सितंबर से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाते ही कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) ने बड़ा इतिहास रच दिया है। युवा बल्लेबाज अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

7. रिकी पोंटिंग के आते ही पंजाब किंग्स टीम में हुए दो बड़े बदलाव, दो दिग्गजों की हुई छुट्टी

रिकी पोंटिंग के पंजाब किंग्स टीम में जुड़ने के बाद दो दिग्गजों को फ्रेंचाइजी से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट डेवलपटमेंट संजय बांगर और हेड कोच ट्रेवर बेलिस को फ्रेंचाइजी ने उनके पद से हटा दिया है। क्रिकेइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला बोर्ड मेंबर्स ने एक मीटिंग के बाद लिया, जिसमें टीम के 4 को-ओनर्स शामिल हैं।

8. फिर से लौट आया Hardik Pandya का स्टाइलिश अवतार, दिखा रहे हैं इन दिनों पूरा टशन

जब से Hardik Pandya नताशा से अलग हुए हैं, उनका पूरा फोकस अपने खेल पर आ गया है। साथ ही ये खिलाड़ी अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है। दूसरी ओर अब पांड्या का फिर से इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश अवतार दिखने लगा है, इसी कड़ी में ऑलराउंडर ने अपनी एक खास तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

9. IPL 2025: गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी अपनी-अपनी भूमिका में बने रहेंगे: रिपोर्ट्स

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस (GT) टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए टीम के हेड कोच आशीष नेहरा व विक्रम सोलंकी अपनी-अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...