Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS 2024: तीसरे वनडे में ब्रायडन कार्से ने बेहतरीन कैच लपक स्टीव स्मिथ को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

ENG vs AUS 2024: तीसरे वनडे में ब्रायडन कार्से ने बेहतरीन कैच लपक स्टीव स्मिथ को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

ENG vs AUS 2024 (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS 2024) के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे खेली जा रही है। तो वहीं इस वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल 24 सितंबर को दोनों टीमों के बीच रिवरसाइड ग्राउंड Chester-le-Street में खेला गया।

तो वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान इंग्लैंड के ब्रायडन कार्से ने एक शानदार कैच लपककर सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि मैच में ब्रायडन ने पारी के 35वें ओवर में स्टीव स्मिथ का एक शानदार कैच पकड़ा है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस ओवर में 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे स्मिथ को जोफ्रा आर्चर ने तीसरी गेंद स्लो फेंकी, जिसपर स्मिथ ने स्क्वायर लेग की ओर तेज शाॅट खेल दिया, लेकिन इसके बाद इस जगह फील्डिंग कर रहे, ब्रायडन कार्से ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़, स्टीव को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

देखें ब्रायडन कार्से द्वारा पकड़े गए इस शानदार कैच की वीडियो

इंग्लैंड ने सीरीज जीतने की उम्मीद रखी जिंदा

दूसरी ओर, आपको इस सीरीज के तीसरे मैच के बारे में बताएं तो मेजबान इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे मैच में हराया था। हालांकि, तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने डीएलएस नियम के चलते 46 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद उसकी पांच मैचों की वनडे सीरीज को जीतने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ के 60 रनों के अलावा कैमरन ग्रीन ने 42, ग्लेन मैक्सवेल ने 30, आरोन हार्डी ने 44 और एलेक्स कैरी ने 77* रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद बारिश की वजह से खेल रुकने तक इंग्लैंड ने 37.4 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए लिए थे। विल जैक के 84 रनों के अलावा हैरी ब्रूक 110* और लियम लिविंगस्टोन 33* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...