Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, शान मसूद को मिली कप्तानी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, शान मसूद को मिली कप्तानी

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मैदान पर खेला जाएगा। इसी बीच पीसीबी ने मंगलवार (24 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी स्क्वॉड की घोषणा की और उन्होंने शान मसूद को कप्तान घोषित किया। दरअसल बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में 0-2 से सूपड़ा साफ होने के बाद मसूद की कप्तानी पर तलवार लटक रही थी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मसूद पर भरोसा जताकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने शान मसूद की अगुवाई में अभी तक पांच टेस्ट खेलें हैं और एक भी नहीं जीता। पाकिस्तान टीम में 37 वर्षीय स्पिनर नोमान अली की वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में खेला था। नोमान को चोटिल तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद की जगह शामिल किया गया है।

इस स्पिन गेंदबाज ने अब तक पाकिस्तान के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में 70 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ऑलराउंडर आमेर जमाल की भी वापसी हुई है। आमेर को पीठ की समस्या से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वह बांग्लादेश सीरीज में नहीं खेले थे।

WTC पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है पाकिस्तान

इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, ”घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हमारे खिलाड़ियों को कुछ जरूरी आराम देना समझदारी वाली बात है। हम पाकिस्तान में इंग्लैंड से खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपने शानदार सपोर्टरों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं।”

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाएगी। WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान फिलहाल आठवें और इंग्लैंड पांचवें पायदान पर है। भारत इस पॉइंट्स टेबल में फ़िलहाल टॉप पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...