Skip to main content

ताजा खबर

अगर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड की ओर से खेल रहे होते तो बोर्ड ने अभी तक उन्हें संन्यास लेने के लिए कह दिया होता: मोंटी पनेसर

अगर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड की ओर से खेल रहे होते तो बोर्ड ने अभी तक उन्हें संन्यास लेने के लिए कह दिया होता: मोंटी पनेसर

Monty Panesar and R Ashwin. (Image Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की भारतीय टीम की पहली पारी में महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। यही नहीं अश्विन को पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि अगर रविचंद्रन अश्विन भारत की जगह इस समय इंग्लैंड से खेल रहे होते तो अभी तक बोर्ड उन्हें संन्यास लेने के लिए कह देता। बता दें कि रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। वो भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

NDTV Sports के मुताबिक मोंटी पनेसर ने कहा कि, ‘वो एक्सपेरिमेंट ज्यादा करते हैं। अगर अश्विन इस समय इंग्लिश होते तो उन्हें संन्यास लेने के लिए कह दिया जाता क्योंकि बोर्ड ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हैं।’

मोंटी पनेसर ने अश्विन से बेहतर नाथन लियोन को कहा

मोंटी पनेसर ने रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन के बीच बेहतर गेंदबाज को लेकर अपना पक्ष रखा है। मोंटी पनेसर ने कहा कि, ‘मेरा मानना है की नाथन लियोन ज्यादा बेहतर गेंदबाज हैं। हां, भारत में ज्यादा बेहतर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन है। मुझे ऐसा लगता है कि वो गेंदबाजी करते समय एक बल्लेबाज की तरह सोचते हैं।’

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 27 सितंबर से कानपुर में हो रही है। दूसरे टेस्ट को भी भारत अपने नाम जरुर करना चाहेगा। रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो पहले टेस्ट में तो अनुभवी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं और अब उन्हें दूसरे टेस्ट में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...