Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट हारने के बाद भी William O’Rourke और Rachin Ravindra के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान टिम साउदी

Tim Southee (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैदान पर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

कीवी टीम को यहां पर पांच हार और एक मुकाबले में पारी व 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला, जब मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को इस मैदान पर पहले टेस्ट मैच में 63 रनों से हरा दिया।

हालांकि, इस हार के बाद भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन नोट करने वाला था। एक थे गेंदबाज William O’Rourke और दूसरे युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र।

William O’Rourke ने गाले टेस्ट मैच में पहली पारी में पांच विकेट, तो दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर प्रभावित किया, तो रचिन ने दूसरी पारी में 92 रन बनाकर एक छोर संभाल कर रखा था। तो वहीं अब मैच के खत्म होने के बाद कप्तान टिम साउदी (Tim Southee) ने बड़ा बयान दिया है।

टिम साउदी ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड गाले में समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच के बाद टिम साउदी ने कहा- William O’Rourke का अब तक का टेस्ट करियर बहुत छोटा रहा है, और उन्होंने निश्चित रूप से खुद इसकी घोषणा की है। हमने न्यूजीलैंड में देखा कि वह कितना खतरनाक हो सकते हैं।

उनके पास बहुत अच्छा टेस्ट करियर बनाने का स्किल है। उनके लिए उपमहाद्वीप में अपने पहले टेस्ट में आना और मैच में 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करना किसी खास बात से कम नहीं है। उसके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह एक बड़ा खिलाड़ी बन सकता है, तो William O’Rourke के बारे में पसंद करने लायक बहुत कुछ है।

साउदी ने आगे रचिन को लेकर कहा- रचिन (रविंद्र) ने हमें टेस्ट मैच चेज में बनाए रखा। हम जानते थे कि यह कठिन होने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में पिच से काफी टर्न मिल रहा था। उन परिस्थितियों में रचिन द्वारा यह एक शानदार पारी थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...