Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन को होती है रवींद्र जडेजा से जलन, अनुभवी ऑलराउंडर ने किया बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja and R Ashwin. (Image Source: BCCI)

चेन्नई में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि यह मैच 19 सितंबर को शुरू हुआ था और इस 4 दिन के मैच में भारत ने जीत दर्ज की।

टीम इंडिया की ओर से दो अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अपनी छाप छोड़ी। इन दोनों ने ही सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाए रखा। जहां एक तरफ पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 113 रन बनाए वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने 86 रनों का योगदान दिया। इन दोनों की 199 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की वजह से मेजबान ने अपनी पहली पारी में 339 रन बनाए।

यही नहीं रविचंद्रन अश्विन को पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे और अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया था। अश्विन और जडेजा भारतीय टीम के काफी समय से महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

हाल ही में एनडीटीवी के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘जडेजा की कहानी काफी प्रोत्साहित रही है। पिछले तीन से चार सालों में ऐसा कई बार हुआ है कि जब अनुभवी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं तो ड्रेसिंग रूम में मैं काफी शांत रहा हूं। मुझे उनको खेलते हुए देखना हमेशा ही काफी अच्छा लगता है। उन्होंने जिस तरीके से टीम की जीत में योगदान दिया है वो सच में काफी शानदार बात है।’

मैदान पर जडेजा हमेशा ही फायर रहे हैं: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि, ‘मैदान पर जडेजा हमेशा ही फायर रहे हैं। वो फील्ड में हमेशा ही रॉकेट रहे हैं। मैं उनसे काफी जलन होती है लेकिन उनकी तारीफ भी मैं उतनी ही करता हूं। पिछले चार से पांच सालों में मैंने उन्हें अपना आदर्श माना है।’

फिटनेस को लेकर अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘मैच के बीच में काफी अच्छे ब्रेक होते हैं। उम्मीद करता हूं कि मैं ब्रेक में अपनी फिटनेस को और बेहतर कर पाऊं। फिटनेस से ज्यादा मैं मानसिक रूप से अपने आप को तैयार करना चाहता हूं जिससे पूरा सीजन में खुद को पूरी तरह से फिट रख पाऊं।’

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...