Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: अर्शदीप सिंह ने 29 ओवर में झटके 9 विकेट, इंडिया-D ने इंडिया-B को 257 रनों से दी मात

Duleep Trophy 2024: अर्शदीप सिंह ने 29 ओवर में झटके 9 विकेट, इंडिया-D ने इंडिया-B को 257 रनों से दी मात

Duleep Trophy 2024: Arshdeep Singh (Photo Source: X/Twitter)

Duleep Trophy 2024, IND-B vs IND-D: दलीप ट्रॉफी 2024 का पांचवां मुकाबला इंडिया-बी और इंडिया-डी के बीच 19 सितंबर से अनंतपुर में खेला जा रहा था। इस मुकाबले में इंडिया-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इंडिया-डी ने पहली पारी में 349 रन बनाए थे। वहीं, इंडिया-बी की टीम 282 रनों पर सिमट गई।

दूसरी पारी में इंडिया-डी की टीम 305 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंडिया-बी को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य मिला। इंडिया-बी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 115 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया-डी ने 257 रनों से जीत दर्ज की।

Duleep Trophy 2024: IND-B vs IND-D: पहली पारी का हाल

इंडिया-डी की टीम ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। देवदत्त पडिक्कल और श्रीकर भरत के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। देवदत्त ने 95 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीकर भरत ने 105 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 52 रन बनाए।

रिकी भुई ने 87 गेंदों में 56 रन बनाए और संजू सैमसन ने 101 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। जिसके बल पर टीम 349 रन बोर्ड पर लगा पाई। इंडिया-बी के लिए पहली पारी में नवदीप सैनी ने 18.3 ओवरों में 74 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, राहुल चाहर ने तीन विकेट और मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया था।

इंडिया-बी के लिए पहली पारी में एन. जगदीशन (13), सुयश प्रभुदेसाई (16), मुशीर खान (16), सूर्यकुमार यादव (5) और नीतिश कुमार रेड्डी (0) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 100 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद फिर अभिमन्यु ईश्वरन और वाशिंगटन सुंदर के बीच छठे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई।

अभिमन्यु ईश्वरन ने 170 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रन बनाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 140 गेंदों में 87 रनों की अहम पारी खेली। इंडिया-डी के लिए पहली पारी में सौरभ कुमार ने 19.2 ओवरों में 73 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए और आदित्य ठाकरे के नाम दो विकेट शामिल रहे।

IND-B vs IND-D: दूसरी पारी का हाल

दूसरी पारी में इंडिया-डी को खराब शुरुआत मिली। देवदत्त पडिक्कल (3), श्रीकर भरत (2) और निशांत सिंधू (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए और टीम ने 18 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 53 गेंदों में 45 और रिकी भुई ने 124 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 119 रन बनाए, जिसके चलते टीम 305 रन दूसरी पारी में बना पाई।

दूसरी पारी में इंडिया-बी के लिए मुकेश कुमार ने 17 ओवरों में 98 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नवदीप सैनी के नाम तीन विकेट और मोहित अवस्थी-वाशिंगटन सुंदर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

इंडिया-डी के खिलाफ 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-बी पूरी तरह से फ्लॉप रही। नीतिश कुमार रेड्डी ने 43 गेंदों में 40 रनों की ठीक-ठाक पारी खेली। इंडिया-डी के लिए दूसरी पारी में अर्शदीप सिंह ने 11.2 ओवरों में 40 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने अभमिन्यु ईश्वरन (19), सुयश प्रभुदेसाई (2), सूर्यकुमार यादव (16), मोहित अवस्थी (0), नवदीप सैनी (0), और मुकेश कुमार (0) का विकेट चटकाया। अर्शदीप ने इस मैच में कुल 29 ओवर फेंके और 9 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...