Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने एक हाथ से पकड़ा जाकिर हसन का बेहतरीन कैच, वायरल हुई वीडियो 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच की दूसरी पारी में जब बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज 62 रनों की साझेदारी कर चुके थे, तो उस समय युवा भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने एक बेहतरीन कैच, इस साझेदारी को तोड़ा है।

भारत से मिले टारगेट का पीछा करते हुए, दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए ओपनिंग करने जाकिर हसन और शादमान इस्लाम आए। पहली पारी में गलती से सीख लेते हुए दोनों ने क्रीज पर नजरें जमाना शुरू किया और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया।

लेकिन जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंकी बांग्लादेशी पारी 17वें ओवर की दूसरी दूसरी गेंद पर, जाकिर के बल्ले से एक महीन किनारा लगा, जो तेजी स्लिप की ओर गया। इस दौरान तीसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे जायसवाल ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका। जाकिर हसिन 22 रन बनाकर आउट हुए, तो जायसवाल द्वारा पकड़े गए इस कैच वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें यशस्वी जायसवाल ने किस तरह लपका कैच

Jasprit Bumrah with the first breakthrough as Yashasvi Jaiswal takes a brilliant catch to dismiss Zakir Hasan.

Watch 👇👇

Live – https://t.co/jV4wK7BgV2… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KdWyAW1yIN

— BCCI (@BCCI) September 21, 2024

भारत ने बांग्लादेश सामने रखा जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य

तो वहीं पहली पारी में बांग्लादेश पर 227 रनों की बढ़त बनाने के बाद, मेजबान भारत ने दूसरी पारी में 64 ओवर में चार विकेट खोकर 287 रनों पर पारी घोषित की और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की ओर से युवा शुभमन गिल (119*) और ऋषभ पंत (109) ने शानदार शतकीय पारियां खेली।

दूसरी ओर, खबर लिखे जाने तक तीसरे दिन खराब लाइट की वजह से खेल रुकने तक, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 37.2 ओवर बाद चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 51* और शाकिब अल हसन 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश अभी भी 357 रनों से पीछे है, तो भारत को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट की जरुरत है।

আরো ताजा खबर

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...