Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: रोहित शर्मा का मास्टर प्लान देख आप भी रह जाएंगे दंग, मुशफिकुर रहीम भी हो गए भारतीय कप्तान की कप्तानी के फैन

IND vs BAN रोहित शर्मा का मास्टर प्लान देख आप भी रह जाएंगे दंग मुशफिकुर रहीम भी हो गए भारतीय कप्तान की कप्तानी के फैन

IND v BAN (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। इस मैच के खेल के तीसरे दिन बांग्लादेश के बेहतरीन बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को आउट करने के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक शानदार योजना बनाई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने काफी आक्रामक फील्ड लगाई हुई थी जिसमें चार स्लिप, एक गली और एक लेग गली में फील्डर लगाया हुआ था। कुल मिलाकर सभी 11 फील्डर 30 यार्ड घेरे के अंदर ही खड़े हुए थे। मुशफिकुर रहीम भी रोहित शर्मा की इस कप्तानी को देखकर दंग रह गए थे। बता दें कि, मुशफिकुर रहीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका।

यह रही वीडियो:

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली थी। अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए थे। इन दोनों ने ही बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली।

जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मिराज ने 27* रनों का योगदान दिया। नजमुल हसन शांतो ने 20 रन बनाए जबकि लिटन दास 22 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि आकाश दीप मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में भी कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए जबकि विराट कोहली 17 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए है। टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 308 रनों की बढ़त बनाई हुई है।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...