Skip to main content

ताजा खबर

Video: सूर्यकुमार यादव के कैच की नकल करने गया पाकिस्तानी खिलाड़ी, बाउंड्री के बाहर ही फेंक दी गेंद

Video सूर्यकुमार यादव के कैच की नकल करने गया पाकिस्तानी खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर ही फेंक दी गेंद

Pakistani Fielder Try to Copy Suryakumar Yadav’s Catch (Source X)

पाकिस्तान में फिलहाल चैंपियंस वनडे कप 2024 नाम का घरेलू टूर्नामेंट खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट टैलेंटेड खिलाड़ियों की पहचान करने के नजरिए से बेहद ही अहम होने वाला है। 12 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है। इस टूर्नामेंट में 5 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं।

इसी बीच इस प्रतियोगिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फील्डर ने सूर्यकुमार यादव स्टाइल में कैच लेने की कोशिश की लेकिन उसके बाद जो हुआ वह आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

सूर्यकुमार यादव का कैच कोई नहीं भूल सकता 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव द्वारा बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का कैच कोई नहीं भूल सकता है।

भारतीय टीम के हाथ से ये मैच फिसलता जा रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मिलर द्वारे लगाए छक्के को बाउंड्री लाइन जाने से न सिर्फ रोका बल्कि एक शानदार कैच भी लिया।

इस मैच ने हार की तरफ जा रही टीम इंडिया की वापसी कराई और उन्हें चैंपियन बनाया। अगर ये कैच छूट जाता तो भारतीय टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर सपना ही रह जाता।

पाकिस्तानी फील्डर ने करनी चाही सूर्यकुमार यादव के कैच की कॉपी

इस वायरल कैच की नकल कर हर कोई हीरो बनना चाहता है, लेकिन किसी को यह नहीं पता की सूर्या का ये कैच बेहद ही मुश्किल है। चैंपियंस वनडे कप में अब पाकिस्तान के खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव के स्टाइल को कॉपी कर गेंद को बाउंड्री लाइन पर रोकने की कोशिश करी।

न तो उससे कैच हुआ और ऊपर से गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर सिक्स के लिए गई। वहीं, फील्ड मुंह के बल गिरा वो अलग था। जो गेंद मैदान के अंदर थी, उसे उसने बाउंड्री से बाहर फेंक दिया। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो 

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...