
Team India (Image Credit- Instagram)
Team India जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, उससे पहले चेपॉक में रोहित की सेना जमकर मेहनत करने में लगी हुई है। इस बीच टीम के लिए एक स्पेशल सेशन का आयोजन हुआ, इस दौरान खिलाड़ी का जोश और तेजी देखने लायक थी। साथ ही टीम के Fielding कोच ने भी अहम जानकारी शेयर की इस खास सेशन को लेकर।
Fielding कोच ने क्या बोला खिलाड़ियों को लेकर?
दरअसल, अभ्यास सत्र के बीच Team India के लिए स्पेशल Fielding सेशन का भी आयोजन हुआ था, जिसे लेकर शेयर किए गए खास वीडियो में Fielding कोच टी दिलीप ने भी बयान दिया। टी दिलीप ने कहा कि- हमने 2 ग्रुप बनाए थे Catching Competition के लिए, साथ ही इस गर्मी में भी खिलाड़ियों का जोश शानदार था और सेशन गजब का रहा।
तेज गर्मी में देखने लायक थी Team India के खिलाड़ियों की तेजी
*Fielding सेशन के दौरान Team India के खिलाड़ियों ने तेज गर्मी में की गजब मेहनत।
*इस दौरान खिलाड़ियों ने स्पिल कैच से लेकर डायरेक्ट थ्रो का किया था मैदान पर अभ्यास।
*साथ ही बल्लेबाज विराट कोहली की टीम ने एक Competition में जीत की अपने नाम।
*जडेजा से लेकर कुलदीप और विराट ने पकड़े शानदार कैच, जायसवाल में भी दिखा जोश।
Team India का ये वीडियो आया है सामने
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
बांग्लादेश टीम ने भी शुरू की अपनी तैयारी
दूसरी ओर बांग्लादेश टीम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस दौरान चेपॉक पर टीम का नेट सेशन हुआ, जहां खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की। इस समय बांग्लादेश के खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं, जहां ये टीम कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर आ रही है। ऐसे में अब देखना होगा की टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश का प्रदर्शन कैसा रहता है, पहला टेस्ट मैच 19 तारीख से चेन्नई में होगा, तो दूसरा टेस्ट मैच 27 तारीख से कानपुर के मैदान पर खेला जाएगा।
एक नजर डालते हैं बांग्लादेश0 के इस वीडियो पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Bangladesh Cricket : Tigers (@bangladeshtigers)
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

