Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में आर अश्विन तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, दो ऑस्ट्रेलियाई को छोड़ सकते हैं पीछे

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में आर अश्विन तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, दो ऑस्ट्रेलियाई को छोड़ सकते हैं पीछे
R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

वर्ल्ड के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत के स्पिन आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। यह सीरीज गुरुवार (19 सितंबर) से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच अश्विन के घरेलू मैदान, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है और कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

अश्विन, जो इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेली गई आखिरी टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुए थे, वो फिर से भारत के लिए इन मुकाबलों में महत्वपूर्ण प्लेयर होंगे। महान क्रिकेटर, जो आज, मंगलवार (17 सितंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, वो आगामी दो मैचों की इस सीरीज में गेंदबाजी के कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

IND vs BAN टेस्ट में सबसे अधिक विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में अश्विन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सिर्फ 9 विकेट की जरूरत है। उन्होंने अभी तक बांग्लदेश के खिलाफ 6 टेस्ट में 23 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन इस मामले में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ने की दहलीज पर हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 31 विकेट झटके हैं।

भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट

अश्विन के पास भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका है। उन्हें इस मामले में दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले से आगे निकालने के लिए 22 विकेट की जरूरत है। कुंबले ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में 476 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि कुंबले (619) भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

WTC 2023-25 में सर्वाधिक विकेट

अश्विन WTC के मौजूदा चक्र में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं, जिनके नाम 51 विकेट मौजूद हैं। अश्विन को WTC 2023-25 में हेजलवुड से आगे निकलने के लिए सिर्फ 10 विकेट की जरूरत है।

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट

अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं। भारतीय स्पिनर को ऐसा करने के लिए 14 विकेट और लेने होंगे। WTC में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के नाम दर्ज है। लियोन ने 43 टेस्ट में 187 जबकि अश्विन ने 35 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं। अष्विन आसानी से इस लिस्ट में नाथन लियोन से आगे निकल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...