Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2011: राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए खेला था आखिरी वनडे मैच, कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर किया था यह कारनामा

OTD in 2011 राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए खेला था आखिरी वनडे मैच कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर किया था यह कारनामा

Rahul Dravid & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने 16 सितंबर, 2011 को भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला गया था। इसी मैच में विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर पहला शतक लगाया था। यह सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच था। टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही थी और सिर्फ सम्मान के लिए खेल रही थी।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल द्रविड़

इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय ओपनर पार्थिव पटेल और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई थी। रहाणे 47 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद राहुल द्रविड़ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे।

कार्डिफ के फैंस ने द्रविड़ का शानदार स्वागत किया, क्योंकि वह व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। तीन ओवरों के बाद पार्थिव पटेल 19 रन बनाकर आउट हुए और फिर विराट कोहली मैदान में आए। राहुल द्रविड़ और विराट दोनों की बड़ी सहजता के साथ इंग्लिश गेंदबाजों का सामना कर रहे थे।

राहुल द्रविड़ ने आखिरी वनडे में बनाए थे 69 रन

राहुल द्रविड़ शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 42वें ओवर में ग्रीम स्वान के खिलाफ 79 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 170 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। बता दें, यह द्रविड़ द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी थी। इससे पहले उन्होंने 2002 में सचिन तेंदुलकर के साथ 169 रनों की साझेदारी निभाई थी।

कोहली और द्रविड़ के बीच की साझेदारी उस समय इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी थी। राहुल द्रविड़ के आउट होने के बाद इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी थी। जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो फैंस के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर ताली बजाई थी।

विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा था पहला शतक

विराट कोहली ने 93 गेंदों में 107 रन बनाए, और इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक जड़ा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 241 (DLS टारगेट) रनों के लक्ष्य का पीछा  32.2 ओवरों में 6 विकेट और 10 गेंदें शेष रहते हुए हासिल किया था।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...