Skip to main content

ताजा खबर

गजब की मेहनत करने में लगे हैं Rishabh Pant, टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ वापसी का बनाया है प्लान

गजब की मेहनत करने में लगे हैं Rishabh Pant टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ वापसी का बनाया है प्लान

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

19 सितम्बर से टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसमें Rishabh Pant का खेलना पक्का है। ऐसे में हर कोई पंत को लाल गेंद के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी मेहनत भी जमकर रहा है। वहीं पंत ने अपनी मेहनत का नजारा इंस्टा स्टोरी पर दिखाया है, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज की उछल-कूद देखने को मिली है।

कब खेला था अपना आखिरी टेस्ट?

Rishabh Pant साल 2022 के आखिर में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, उससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वहीं उन्होंने आखिरी टेस्ट भी बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, तो लाल गेंद के इस खेल में अब उनकी वापसी भी बांग्लादेश के खिलाफ हो रही है। इससे पहले पंत ने Duleep Trophy का एक मैच खेला था, जिसमें इस खिलाड़ी ने विकेट के आगे और विकेट के पीछे धाकड़ प्रदर्शन किया था।

टेस्ट क्रिकेट के लिए उत्साह देख रहे हो आप Rishabh Pant का

*लगभग डेढ़ साल के बाद Rishabh Pant खेलेंगे टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट।
*ऐसे में ये खिलाड़ी चेपॉक के मैदान पर जमकर कर रहा है है कड़ी से कड़ी मेहनत।
*पंत ने इंस्टा स्टोरी पर अभ्यास की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की है हाल ही में।
*जिसमें ये खिलाड़ी फुटबॉल खेलने से लेकर बल्लेबाजी अभ्यास कर रहा है।

नेट्स की ये तस्वीरें भी शेयर की थी पंत ने हाल ही में

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

जुरेल को मौका मिलना मुश्किल

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पंत का खेलना पक्का है,साथ ही पंत ही विकेटकीपर की भी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में जुरेल को भी टीम में चुना गया है, लेकिन इस खिलाड़ी का पहला टेस्ट मैच खेलना मुश्किल लग रहा है। ध्रुव जुरेल ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन अब पंत की वापसी हुई है, तो जुरेल को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। वहीं इस बार टीम में केएस भरत का चयन नहीं हुआ है, उन्हें पंत की जगह टेस्ट क्रिकेट में काफी मौके दिए गए थे लेकिन ये खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहा था।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...