Skip to main content

ताजा खबर

“मत कहो कि कोई झगड़ा है…”, कोहली vs गंभीर के बीच Cold War को लेकर पीयूष चावला ने किया बड़ा खुलासा

“मत कहो कि कोई झगड़ा है…”, कोहली vs गंभीर के बीच Cold War को लेकर पीयूष चावला ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

विराट कोहली और गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों में से एक है। दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में विराट कोहली ने शतक ठोका था, इसी मैच में गोतम गंभीर ने 150 रनों की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। लेकिन पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में गंभीर ने अपना अवॉर्ड युवा विराट को सौंप दिया था। दोनों खिलाड़ी 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

हालांकि, गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मैदान में अपने झड़प के चलते ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने कोहली के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि, दोनों मैदान पर भावुक व्यक्ति हैं और अपनी-अपनी टीमों के लिए लड़ना पूरी तरह से सामान्य बात है। इस बीच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी पीयूष चावला जो दोनों खिलाड़ियों के टीममेट रह चुके हैं, हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

गौती भाई सभी क्लास के हैं- पीयूष चावला

पीयूष चावला ने खुलासा किया कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कभी मनमुटाव नहीं था। पूर्व स्पिनर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई बातचीत को याद किया। जब वो और गंभीर एक शो का हिस्सा थे और कोहली को लेकर सवाल किया गया था, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए, लेकिन गंभीर ने दिया था।

पीयूष चावला ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकॉस्ट पर बात करते हुए बताया,

मैं और गौती भाई एक शो कर रहे थे। एक सवाल पूछा गया, ‘विराट ने जब अपना 50वां शतक पूरा किया तो उन्होंने किस गेंदबाज की गेंद पर सिंगल लिया? मैं इसका जवाब नहीं दे सका, लेकिन गंभीर ने जवाब दिया, वह ऐसे थे, ‘अब यह मत कहो कि कोई झगड़ा है।’ गौती भाई सभी क्लास के हैं, वह बेस्ट में से एक है। 

गौती भाई सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं- पीयूष चावला

पीयूष चावला ने आगे बात करते हुए बताया कि गौतम गंभीर अगर किसी में टैलेंट देखते हैं तो वह उन्हें मोटिवेट करते हैं और पूरा समर्थन देते हैं।

क्या आप जानते हैं गौती भाई के बारे में सबसे अच्छी बात क्या है? वह आपको मोटिवेट करेंगे, आपको खुली छूट देंगे और जिस तरह से आपका समर्थन करेंगे। यदि वह आपमें वह टैलेंट देखते हैं, तो वह भले ही आप सभी 14 मैचों में कुछ भी न करें। यदि आप वैसा कर सकते हैं, तो वह आपका समर्थन करेंगे जो किसी भी खिलाड़ी के लिए शानदार बात है।

चावला ने मैदान के अंदर और बाहर गौतम गंभीर के विपरीत नेचर को लेकर भी बात की और उन्हें सबसे अच्छे इंसानों में से एक बताया।

मैंने 4-5 सालों तक उनके अंडर खेला है। हम इंडिया और इंडिया-ए के लिए एक साथ खेले जिस तरह से वह मैदान पर आक्रामक दिखते हैं, मैदान के बाहर भी वह उतने ही विनम्र हैं। मुझे उनके साथ बातचीत करने में जो मजा आता है, वह अद्भुत हैं। गौती भाई सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...