Skip to main content

ताजा खबर

ध्रुव जुरेल ने चुना अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर, रोहित-धोनी नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है उनका चहेता 

ध्रुव जुरेल ने चुना अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर रोहित-धोनी नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है उनका चहेता

Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने हाल में ही अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर को चुना है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुरेल ने जिस भारतीय क्रिकेटर का नाम लिया है, उसमें कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे फेमस खिलाड़ी भी नहीं हैं।

बता दें कि हाल में ही जुरेल स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू (Jatin Sapru) के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू देते हुए नजर आए हैं। इस इंटरव्यू में जब जतिन ने ध्रुव जुरेल से उनके फेवरेट भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा, तो जुरेल ने पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) को चुना है। जुरेल की नजरों में कोहली उनके लिए सबसे बड़े भारतीय क्रिकेटर हैं।

दूसरी ओर, आपको जुरेल के बारे में जानकारी दें तो अब वह 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस सीरीज में जुरेल के साथ कोहली भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन ऋषभ पंत की मौजूदगी में देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय मैनेजमेंट पंत की जगह ध्रुव जुरेल को प्राथमिकता देता है या नहीं?

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

ध्रुव जुरेल के क्रिकेट करियर पर एक नजर

23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो वे इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने में सफल रहे थे। टीम इंडिया के लिए जुरेल 3 टेस्ट और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं। जुरेल ने टेस्ट में 190 बनाए हैं, जबकि टी20 में उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...