Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: डक पर आउट होने के बाद Shreyas Iyer ने गेंदबाजी से मचाया तहलका, पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट

VIDEO डक पर आउट होने के बाद Shreyas Iyer ने गेंदबाजी से मचाया तहलका पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट

Shreyas Iyer (Photo Source: X/twitter)

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड का मुकाबला इंडिया-ए और इंडिया-डी के बीच 12 सितंबर से अनंतपुर में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल के दौरान इंडिया-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी स्पेल की पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Shreyas Iyer की गेंदबाजी से हक्के-बक्के रह गए मयंक अग्रवाल

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने थोड़ी उछाल भरी गेंद फेंकी। मयंक अग्रवाल चौंक गए और उन्होंने गेंद को सीधा गेंदबाज के हाथों में खेल दिया। श्रेयस अय्यर ने अपनी ही गेंद पर एक शानदार कैच पकड़ा। मयंक अग्रवाल का विकेट लेने के बाद श्रेयस का जश्न देखने लायक था। अय्यर ने मयंक अग्रवाल और प्रथम सिंह के बीच की 115 रनों की साझेदारी को तोड़ कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। मयंक अग्रवाल 87 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे।

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के विकेट लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। BCCI Domestic ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,

Golden Arm! श्रेयस अय्यर अटैक पर आए और पहली गेंद पर स्ट्राइक किया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन लो कैच लपका और 115 रनों की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा।

यहां देखें श्रेयस अय्यर के विकेट लेने का वीडियो-

इंडिया-ए के खिलाफ पहली पारी में डक पर आउट हुए श्रेयस अय्यर

इंडिया-ए के खिलाफ मैच की पहली पारी में श्रेयस अय्यर 7 गेंदें खेलकर खलील अहमद के खिलाफ डक पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। देवदत्त ने 124 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली। इंडिया-ए की शानदार गेंदबाजी के चलते इंडिया-डी की टीम पहली पारी में 183 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंडिया-ए के लिए खलील अहमद और आकिब खान ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

मैच की बात करें तो इंडिया-ए ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। टीम 222 रनों से आगे चल रही है।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...