Skip to main content

ताजा खबर

Jake Fraser-McGurk भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फाॅर्मेट के खिलाड़ी हो सकते हैं: रिकी पाॅन्टिंग

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने हाल में युवा खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाॅन्टिंग का कहना है कि मैगर्क में कंगारू टीम के लिए तीनों फाॅर्मेट का प्लेयर बनने की क्षमता है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद वह कई सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने गए, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, वह हाल में ही स्काॅटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने में सफल रहे थे।

लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल जरूर किया, लेकिन पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। तो वहीं अब वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर Jake Fraser-McGurk को लेकर पाॅन्टिंग ने बड़ा बयान दिया है।

रिकी पाॅन्टिंग ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही रिकी पाॅन्टिंग ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- वह काफी टैलेंटेड है। उसमें बाॅल को स्ट्राइक करने का टैलेंट है। लेकिन वह अभी भी एक कच्चा हीरा है। मुझे अपने दिमाग में यकीन नहीं है कि उसने वास्तव में अभी तक इसके बारे में जाने का बिल्कुल सही तरीका तैयार किया है या नहीं। मेरा मतलब वह केवल एक ही दिशा में खेलता है, और जब वह गेंद को हिट कर रहा होता है तो आप सर्वश्रेष्ठ जैक फ्रेजर मैगर्क को देखते हैं।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- वह कभी-कभी स्ट्राइक करते आमतौर पर लॉन्ग-ऑन या मिड विकेट पर फंस जाएगा। लेकिन अगर वह मैदान के 360 डिग्री स्कोर करने के बारे में सोचता है, तो वह उतना ही साफ-सुथरा स्ट्राइकर है जितना मुझे लगता है कि मैंने पहले कभी नहीं देखा है।

वह 5 फीट 10 इंच का है, लेकिन गेंद को बहुत जोर से मारता है। उसे कोई डर नहीं है और वह मैदान पर एक बंदूक है। मुझे लगता है कि वह ऐसा खिलाड़ी है, जो भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन फाॅर्मेट का खिलाड़ी हो सकता है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...