
Duleep Trophy IND A vs IND D Live Streaming Details (Source X)
Duleep Trophy 2024 IND A vs IND D Live Streaming Details: दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड गुरुवार 12 सितंबर को शुरू होगा, जिसमें भारत ए (India A) और भारत डी (India D) के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा। चार दिवसीय टेस्ट मैच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमें अपने पहले दौर के मैच हारकर आ रही हैं। इंडिया ए को बेंगलुरु में इंडिया बी से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा और इंडिया डी को अनंतपुर में इंडिया सी से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने पहले दौर के मैच के बाद दूसरे राउंड के लिए टीमों की घोषणा की जिसमें काफी बदलाव हुए।
शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 18 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उनकी संबंधित टीमों से रिलीज कर दिया गया है।
शुभमन गिल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल भारत ए की कप्तानी करेंगे। भारत डी के ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह हरियाणा के निशांत सिंधु को शामिल किया गया है। तुषार देशपांडे चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विद्वाथ कवरप्पा को टीम में शामिल किया गया है।
अपडेटेड इंडिया ए बनाम इंडिया डी फुल स्क्वॉड (Updated India A vs India D Full Squad)
भारत ए (India A)
मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।
संभावित प्लेइंग11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अक्षय वाडकर, अवेश खान, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत डी (India D)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विदवथ कावेरप्पा।
संभावित प्लेइंग 11
अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा ,आदित्य ठाकरे।
पिच रिपोर्ट
भारत ए बनाम भारत डी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स ( Duleep Trophy 2024, IND A vs IND D Live Streaming Details)
दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए बनाम भारत डी मैच कब खेला जाएगा?
दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए बनाम भारत डी मैच गुरुवार, 12 सितंबर को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए बनाम भारत डी मैच कहाँ खेला जाएगा?
दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए बनाम भारत डी मैच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत में दलीप ट्रॉफी 2024 मैच का लाइवस्ट्रीम फोन टीवी और लैपटॉप पर कहां और कैसे देखें ?
सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। प्रशंसक भारत में जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी मैचों को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

