Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया का हिस्सा होने के बावजूद दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे सरफराज खान!

टीम इंडिया का हिस्सा होने के बावजूद दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे सरफराज खान

Sarfaraz Khan (Pic Source-Twitter)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल होने के बावजूद दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी 12 सितंबर को चेन्नई में नेशनल कैंप में शामिल होंगे। आपको बता दें कि सीरीज से पहले यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, यश दयाल और अन्य प्लेयर्स को उनकी टीम से रिलीज कर दिया गया है लेकिन सरफराज को रिलीज नहीं किया गया है।

सरफराज अब 12 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलेंगे और उसके तुरंत बाद वो भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे। इस बीच, सुयश प्रभुदेसाई और हिमांशु मंत्री को बाकी टूर्नामेंट के लिए इंडिया बी टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी बेंगलुरु में इंडिया बी कैंप में शामिल हो गए हैं।

भारत ए को दलीप ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों में शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप की कमी खलेगी क्योंकि ये सभी प्लेयर्स बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उनकी जगह टीम में प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी और पुलकित नारंग को बुलाया गया है। इस बीच, ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, भारत ए के तेज गेंदबाज विदवत्त कावेरप्पा कैंप छोड़कर टूर्नामेंट के दूसरे दौर के लिए डी टीम में शामिल होंगे।

इंडिया सी टीम को बांग्लादेश सीरीज के सेलेक्शन से कुछ अधिक असर नहीं पड़ा है। इस बीच, अक्षर पटेल और तुषार देशपांडे इंडिया डी के लिए नहीं खेल पाएंगे। पटेल को टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है जबकि देशपांडे चोटिल हैं। कावेरप्पा उनकी जगह लेंगे जबकि निशांत सिंधु को भी बुलाया गया है।

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मैचों के लिए संभावित टीमें

इंडिया ए: मयंक अग्रवाल, रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, खलील अहमद, अवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी, पुलकित नारंग

इंडिया बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सुयश प्रभुदेसाई, हिमांशु मंत्री

इंडिया सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाल विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर

इंडिया डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर) , सौरभ कुमार, विधाथ कावेरप्पा, निशांत सिंधु

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...