
New Zealand Women. (Image Source: Getty Images)
New Zealand Cricket Team for Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 में अब लगभग तीन सप्ताह का समय बचा है, न्यूजीलैंड ने इस प्रमुख टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स को इस महीने के अंत में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले अपने नौवें आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए चुना गया है। बता दें कि, 2009 में टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद से यह जोड़ी हर संस्करण का हिस्सा रही है।
टीम में तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर की भी वापसी हुई है, जो पीठ की चोट के कारण बाहर थीं। वेलिंगटन ब्लेज़ की ऑफ स्पिनर लीह कास्परेक अपना चौथा टी-20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं जो स्पिन आक्रमण को मजबूत करेंगी। इस टीम में एकमात्र सदस्य जिसके पास टी-20 विश्व कप का कोई अनुभव नहीं है, वह विकेटकीपर बल्लेबाज इजी गेज हैं।
New Zealand Cricket Team Women’s T20 World Cup 2024 के लिए
सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज,मैडी ग्रीन, ब्रूक्स हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लीह कास्परेक, जेस केर, एमेलिया केर, रोजमेरी मेयर, मॉली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हैना रो, लिआ ताहूहू।
सोफी डिवाइन का बतौर टी20 कप्तान आखिरी टूर्नामेंट
अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की टी20 टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि न्यूजीलैंड टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सोफी डिवाइन वनडे टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी।
टीम के मुख्य कोच ने Squad को लेकर क्या कहा
व्हाइट फर्न्स के मुख्य कोच बेन सॉयर ने बताया कि डिवाइन और बेट्स का अनुभव न्यूजीलैंड को काफी मदद करने वाला है।
सॉयर ने कहा, “इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई, विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं इस टीम से बहुत खुश हूं, मुझे लगता है कि ये हमारे सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी हैं जो विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल लेंगे।”
IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर
Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स
21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

