Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इंडिया-ए के huddle में ऋषभ पंत ने की ‘घुसपैठ’, विपक्षी खेमे का सुन लिया सारा प्लान

VIDEO: इंडिया-ए के huddle में ऋषभ पंत ने की ‘घुसपैठ’, विपक्षी खेमे का सुन लिया सारा प्लान

Rishabh Pant video goes viral after hilariously joins India A huddle

Rishabh Pant Viral Video: दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जहां खेल के चौथे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में मुश्किल में नजर आ रही है। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने सिर्फ 99 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। अब यहां से टीम अच्छी साझेदारी कर लक्ष्य हासिल करना चाहेगी।

इस बीच इंडिया-बी के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को खुशी-खुशी शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के huddle में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान गिल टीम की प्लानिंग डिसकस करते हुए नजर आए।

बता दें कि इंडिया-ए की आधी टीम को पवेलियन भेजने के बाद शुभमन गिल की टीम मैदान पर आगे की प्लानिंग कर रही थी। गिल के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी गोल घेरा बनाकर अपनी आगे की रणनीतियों पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इसमें ऋषभ पंत भी शामिल हो गए, जो नीली जर्सी पहने हुए थे।

चर्चा खत्म होने के बाद पंत ग्रुप को छोड़ते हुए दिखे और वह बातचीत के बाद खूब हंस रहे थे। इस दौरान पंत ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथी आवेश खान के साथ मजेदार पल भी साझा किया। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला और फैन्स भी इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

जहां तक ​​दिन के मुकाबले की बात है, इंडिया-बी मजबूत स्थिति में दिख रही है। 32 ओवर के बाद इंडिया-ए टीम का स्कोर 118/6 है। खबर लिखे जाने तक केएल राहुल 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ कुलदीप यादव 19 गेंदों में चार रन बनाकर खेल रहे हैं। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और यश दयाल की जोड़ी थोड़ी महंगी रही, लेकिन उन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं। जबकि नवदीप सैनी और नीतिश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले दिन में, इंडिया-ए के गेंदबाजों ने बादल छाए रहने की स्थिति का पूरा फायदा उठाते हुए इंडिया-बी के शेष चार विकेट केवल 34 रन पर हासिल कर लिए, जिसमें आकाश दीप ने अपना पांचवां 5 विकेट हॉल लिया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...